Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सेवा मंडल चमत्कारजी के द्विवर्षीय चुनाव हुए सम्पन्न

दिगंबर जैन सेवा मंडल चमत्कारजी के द्विवर्षीय चुनाव शनिवार शाम अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी के सभा भवन में चुनाव अधिकारी एल.सी.जैन (से.नि.कालेज प्राचार्य) के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष लाडली प्रसाद बाकलीवाल, महामंत्री गौरव बज व कोषाध्यक्ष के पद पर अरूण गोधा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया। साथ ही चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक सप्ताह में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करने का अधिकार प्रदान किया।

 

इससे पहले मंचासीन पूर्व अध्यक्ष हरसीलाल जैन श्रीमाल व महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति देकर चुनाव की कार्यवाही का शुभारंभ किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न चुनाव के दौरान समाज उपाध्यक्ष महावीर बज व महामंत्री योगेंद्र पापड़ीवाल सहित प्रबुद्धजनों ने खुशी प्रकट करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और जिनेंद्र देव से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

Biennial elections of Seva Mandal Chamatkarji completed in sawai madhopur

अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों एवं चुनाव अधिकारी का आभार प्रकट कर उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को संगठन हित व सामाजिक सरोकारों के कार्यों को सदस्यों के सहयोग से निभाने की भावना प्रकट की। साथ ही इस मौके पर भारतीय सभ्यता व जैन संस्कृति को बचाए रखने के उद्देश्य से अभियान चलाकर दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के क्षेत्रीय प्रभारी अंकित जैन शास्त्री व सहप्रभारी आशीष जैन शास्त्री के निर्देशन में बच्चों को धर्म संस्कारप्रद जैन सिद्धांतों की शिक्षा देने पर जोर दिया। इस अवसर पर सेवा मंडल के सदस्य काफी संख्या में मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !