Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अवैध खनन के विरुद्ध भीलवाड़ा और कुशलगढ़ में बड़ी कार्यवाही, लगाया करोड़ों का जुर्माना

जयपुर:- प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों की गोपनीय सूत्रों से प्राप्त सूचनाओं पर अन्य जिलों व स्थानों से माइनिंग अधिकारियों की टीम भेजकर औचक कार्यवाही भी जारी है। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ के पास देवदासाथ गांव में उदयपुर के खनिज अभियंता पिंकराव सिंह और उनकी टीम को भेजा गया। वहीं भीलवाड़ा एसएमई अरविन्द नन्दवाना, एसएमई विजिलेंस पीएल मीणा, एमई जिनेश हुमड व अन्य की टीम को गारनेट के अवैध खनन व कारोबार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

 

 

इस तरह की कार्यवाहियों के निर्देश सीधे खान सचिव आनन्दी द्वारा बिना कानोंकान खबर लगे दिये जा रहे हैं। इसके सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं और करोड़ों रूपये के लाखों टन अवैध खनन के मामलें सामने आ रहे हैं। गौरतलब है कि यह कार्यवाही मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर 15 जनवरी से चलाये जा रहे राज्य व्यापी संयुक्त अभियान को और अधिक धारदार बनाते हुए साथ-साथ चल रही है। खान सचिव आनन्दी ने बताया कि बांसवाड़ा के कुशलगढ़ के पास देवासाथ गांव के पास मेसेनरी स्टोन के अवैध खनन की जानकारी प्राप्त होने पर उदयपुर माइनिंग इंजीनियर पिंकराव सिंह को गोपनीय तरीके से बिना अग्रिम निर्देशों की प्रतीक्षा करते हुए भेजा गया और फिर वहां पहुंचने पर अवैध खनन स्थल की जानकारी दी गई।

 

 

 

Big action against illegal mining in Bhilwara and Kushalgarh, fine worth crores imposed

 

 

पिंकराव सिंह और उनकी टीम राकेश मेघवाल और धर्मपाल रानावत फोरमेन के साथ बड़ी कार्यवाही करते हुए 84500 टन मेसेनरी स्टोन का अवैध खनन आकलन किया और नियमानुसार 2 करोड़ 95 लाख 75 हजार की शास्ती लगाई गई है। भीलवाड़ा के आसपास गारनेट के अवैध खनन को देखते हुए एसएमई भीलवाड़ा अरविन्द नन्दवाना, एसएमई विजिलेंस भीलवाड़ा पीएल मीणा, एमई जिनेश हुमड ने बिजौलिया टीम के साथ बिगोद के पास माण्डलगढ़ रीको एरिया में कार्यवाही करते हुए 50 टन मिक्स गारनेट और 4 सेपरेटर उपकरण जब्त करते हुए मौका पंचनामा बनाकर एक लाख 22 हजार 100 रूपये की वसूली की है।

 

 

 

 

एमई भीलवाड़ा जिनेश हुमड ने बताया कि जिला कलक्टर भीलवाड़ा नमित मेहता के निर्देशानुसार खनिज गारनेट डीलरों के स्टॉक से संबंधित संयुक्त जांच दल द्वरा कार्यवाही की गई एवं निकट ग्राम पूर्वावतों का खेड़ा आकोला, तहसील भीलवाड़ा में स्थित गारनेट डीलरों की फैक्ट्री में आंकलन किये जाने पर लगभग 500 टन खनिज गारनेट अनअकाउन्ट बैलेन्स पाया गया। खनिज विभाग की टीम द्वारा इसे मौके पर जब्त किया गया है। जिले में अन्य गारनेट व्यवसायियों पर भी आगामी का कार्यवाही सुयंक्त दल द्वारा की जा रही है। इससे खनिज के अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यवसायियों में भय व्याप्त हुआ है।

 

 

 

 

इससे पहले माण्डलगढ़ के खटवाड़ा में गारनेट का 7 टन तैयार माल व 10 टन टन मिक्स और 2 सेपरेट जब्त की कार्यवाही की गई है। इसी तरह से एमई भीलवाड़ा जिनेश हुमड ने पिछले दिनों शाहपुरा कोटडी में कार्यवाही करते हुए 370 टन मिट्टी मिक्स गारनेट, 10 टन शुद्ध गारनेट और 9 मैग्नेटिक सेपरेटर की जब्ती की गई है। भीलवाड़ा शाहपुरा की कोटड़ी के ग्राम हरपुरा, उदलियास, झाडोल, दांतड़ा व केशरपुरा एवं साकरिया खेड़ा में खनिज गारनेट के अवैध स्टॉक के 10 प्रकरण बनाये जाकर 4.77 लाख रूपये की शास्ती एवं कंपाउण्ड राशि वसूल की गई है। अभियान के प्रारंभ में ही जिला व पुलिस प्रशासन के सहयोग से गारनेट सेपरेशन में प्रयुक्त 14 मेगनेटिक सेपरेटर, 4 जेसीबी, 13 ट्रेक्टर आदि जब्त करने से गारनेट के अवैध खनन/भंडारण पर अंकुश लग सका।

 

 

अभियान के प्रति जिला कलक्टर्स गंभीर, विभागों के बीच बेहतर समन्वय:-

अवैध खनन संयुक्त अभियान की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि जिला कलक्टर स्वयं मोनिटरिंग करने के साथ ही समय मिलने पर मौके पर जाकर भी कार्यवाही को अपने सामने अंजाम दे रहे हैं। जिला कलक्टर हनुमानगढ़ कानाराम और पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ डॉ. राजीव पचार ने एएमई हनुमानगढ़ सुरेश अग्रवाल व संयुक्त टीम के साथ जिले के खनिज जिप्सम के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाखेरा में लीजधारी द्वारा 3 मीटर से अधिक गहराई में खनन पाये जाने पर एएमई को कार्यवाही का निर्देश देने के साथ ही राजस्व अधिकारियों को राजस्थान काश्तकारी अधिनियम के तहत भी कार्यवाही के निर्देश दिए।

 

 

 

जयपुर एमई श्रीकृष्ण शर्मा ने शनिवार को अवकाश के दिन जयपुर में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त साईवाड़ आमेर में एक एक्सक्वेटर, भाकरी बस्सी में एक जेसीबी और आदर्श नगर जयपुर, कानोता बस्सी, चंदबाजी, कानोता में पांच ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त की और दो एफआईआर दर्ज कराई। एएमई मनोज तंवर ने डेगाना में लीजधारक द्वारा रवन्ना के दुरुपयोग व 4964.12 टन अवैध चुनाई पत्थर आकलन कर 17 लाख 57 हजार की शास्ती लगाई है।

 

 

 

इसी तरह से सिलिका सेंड का अवैध परिवहन करते डंपर को जब्त कर एक लाख 33 हजार रूपये की वसूली की गई है। केकड़ी एएमई पुष्पेन्द्र सिंह ने एक ट्रैक्टर – ट्रॉली जब्त कर संबंधित थाने के सुपुर्द की है। एएमई मकराना महेश प्रकाश पुरोहित ने फोरमैन सैयद आमिर के साथ कार्यवाही करते हुए परबतसर के बंध्या डूंगरी रुणिजा में लीजधारकों द्वारा स्वीकृत सीमा से बाहर 10135 टन खनिज अवैध खनन का आकलन करते हुए 32 लाख रूपये से अधिक की शास्ती लगाई है।

 

 

 निदेशक माइंस डॉ. प्रज्ञा केवलरमानी द्वारा अभियान प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। अतिरिक्त निदेशक विजिलेंस योगेन्द्र सिंह सहवाल और नियंत्रण कक्ष प्रभारी एसएमई एसपी शर्मा द्वारा प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !