Friday , 24 July 2026
Breaking News

मलारना डूंगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध अफीम के 147 पौधे किए जब्त

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने अवैध अफीम के 147 पौधे जब्त किए है। लेकिन आरोपी हनुमान पुत्र रामकरण मीना रात्रि होने के कारण पुलिस टीम की भनकर लग जाने के कारण मौके से फरार हो गया। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर के नेतृत्व में अवैध मादक प्रदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गत बुधवार को रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम श्यामपुरा के माळ में हनुमान पुत्र रामकरण मीना ने अपने खेत के एक कौने में अमरुद और नीबू के पेड़ की आड़ में मादक पदार्थ अवैध अफीम के पौधों की खेती कर रखी है। इस सूचना पर राकेश कुमार उप निरीक्षक थानाधिकारी मलारना डूंगर, धर्मेन्द्र चौधरी हैड कांस्टेबल, मुकेश सैन कांस्टेबल, राजीव बघेल कांस्टेबल, चालक सुरेश चंद सरकारी जीप से रात्रि को 12.00 बजे मुखबिर द्वारा बताए अनुसार ग्राम श्यामपुरा के माळ में पहुंचे। जहां पर थानाधिकारी व टीम द्वारा अर्धरात्रि मे ड्रेगन लाईटो की सहायता से खेतों में अवैध अफीम के पौधो को तलाशा गया।

Big action of Malarna Dungar Police, 147 plants of illegal opium seized

तलाश के दौरान कथित आरोपी हनुमान पुत्र रामकरण मीना निवासी श्यामपुरा ने अपने खेत में गैंहू की फसल के बीच मे एक कौने में लगे हुऐ अमरुद व नीबू की पेड़ की आड़ मे मादक पदार्थ अवैध अफीम के कुल 147 पौधे बो रखे थे, जिनको उखाड़कर मौके पर ही डाल रखा था। जिनके डोडो में चीरा लगाकर अफीम निकाली हुई थी। आरोपी हनुमान पुत्र रामकरण मीना रात्रि होने के कारण पुलिस टीम की भनकर लग जाने के कारण मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी एवं पुलिस टीम द्वारा मौके पर ही सभी अफीम के पौधों को जप्त किया गया। आरोपी हनुमान पुत्र रामकरण मीना निवासी श्यामपुरा के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जा चुका है। प्रकरण में आरोपी के पकड़ में आने व खेत का राजस्व रिकार्ड प्राप्त होने के पश्चात और भी आरोपियों के नाम सामने आने की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !