Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हिस्ट्रीशीटर साजिद टुल्ली सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

मामला : अवैध शराब, देशी कट्टा हथियार रखने सहित कुल आठ व्यक्ति व दो वांछित गिरफ्तार, एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद, 2000 लीटर कच्ची शराब की नष्ट

Big action police sawaimadhopur accused arrested illegal liquor

सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक समीर कुमार सिंह के आदेशानुसार आगामी चुनाव 2018 को देखते हुए अवैध देशी शराब, हथियार व वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में सीओ सिटी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में थानाधिकारी मानटाऊन व थानाधिकारी कोतवाली मय जाप्ता के गठित अलग-अलग टीमों द्वारा बिनोबा (कंजर) बस्ती में अल सुबह दबिश दी गई। जिसमें टीमों द्वारा बस्ती के अलग-अलग स्थानों से 3 व्यक्तियों को अवैध हथकड़ शराब सहित गिरफ्तार किया गया व एक व्यक्ति शराब छोड़कर भागने में सफल हो गया। टीम द्वारा खेतों व घरों के खाली अहातों से मटकियों में भरी कच्ची शराब (वाश) लगभग 2 हजार लीटर नष्ट की गई। इसी दौरान कंजर बस्ती के घरों की तलाशी में सूरवाल थाने का हार्डकोर अपराधी साजिद उर्फ़ टुल्ली मिला जिसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। टुल्ली थाना सूरवाल का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके खिलाफ चोरी, मारपीट, चैन स्नेचिंग व लूट के कई मामले दर्ज हैं।
मौके से एक बिना नंबर की लावारिस मोटरसाइकिल व बस्ती से ही वांछित अपराधी मदनलाल व जुबेर को भी गिरफ्तार किया गया है। टीमों द्वारा गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों के खिलाफ चार आबकारी अधिनियम व एक आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों में अजरुद्दीन पुत्र आमीन गद्दी निवासी दोबडा कलां, ऋषि पुत्र शिवसिंह मीना निवासी जाबरोल मुरैना, मुकेश पुत्र रमेश काछी निवासी सबलगढ मुरैना, सूर्यप्रकाश पुत्र सत्यनारायण कंजर निवासी बिनोबा बस्ती आलनपुर को सीआरपीसी 151 में व सोनू पुत्र पप्पू कंजर निवासी बिनोबा बस्ती, दुर्योधन पुत्र सत्यनारायण कंजर निवासी बिनोबा बस्ती, तिलक पुत्र केसरा कंजर निवासी बिनोबा बस्ती को 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत व मदनलाल पुत्र रघुनाथ बैरवा निवासी खिलचीपुर, जुबैर पुत्र लइक फ़क़ीर निवासी नीम चौकी को गिरफ्तारी वारंट के तहत एवं साजिद उर्फ़ टुल्ली पुत्र रहमुद्दीन निवासी दोबडा कलां को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।
गठित टीम में कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा, मानटाउन थानाधिकारी मुकेश जैमन,उप निरीक्षक कोतवाली, ईश्वर सिंह व विनोद कुमार मय जाब्ते के सम्मिलित थे।
कार्रवाही के दौरान सहायक उप निरीक्षक साबिर खान, कांस्टेबल हरिसिंह व कांस्टेबल विजय सिंह का विशेष योगदान रहा।

इनाम की घोषणा:
पुलिस अधीक्षक समीर सिंह ने गठित टीम की हौसला अफजाई के लिए इनाम की घोषणा भी की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !