Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

राजस्थान CET को लेकर बड़ा फैसला, अब नहीं होगी नेगेटिव मार्किंग

जयपुर: राजस्थान में होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब समान पात्रता परीक्षा ग्रेजुएशन लेवल में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जल्द ही पात्रता परीक्षा की संशोधित विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

 

 

Big decision regarding Rajasthan CET, now there will be no negative marking

 

 

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “CET Exam के संदर्भ में अभी तक मिले बहुत सारे फीडबैक, ऑनलाइन फॉर्म्स की अभी तक भरी हुई संख्या में कमी और विभिन्न वर्गों के कैंडिडेट्स की सफल-असफल होने की संभावनाओं के विश्लेषण के बाद बोर्ड ने निर्णय किया है है कि सीईटी exam में नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी जाए। विज्ञप्ति शीघ्र जारी होगी।”

 

 

 

 

 

पहले गलत जवाब पर एक तिहाई अंक कटते थे:

बता दें कि 6 अगस्त को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सीईटी (CET) की विज्ञप्ति जारी की गई थी। इसमें गलत जवाब देने पर एक तिहाई अंक काटने का प्रावधान था। इस प्रावधान को लेकर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने वि*रोध किया था। सरकार के हस्तक्षेप के बाद कर्मचारी चयन आयोग ने नेगेटिव मार्किंग खत्म कर सामान्य प्रक्रिया के तहत सीईटी कराने का फैसला किया है। राजस्थान में सीईटी ग्रेजुएशन के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे।

 

 

इस बार सीईटी में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 9 अगस्त से 7 सितंबर तक कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !