Monday , 30 September 2024

बिग बॉस फेम सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन

मुंबई :- बॉलीवुड जगत से एक बहुत बड़ी दु:खद खबर सामने आई है। टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता और बिग बॉस विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से आज निधन हो गया है।  सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला ने रात को सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए।

सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने मनोरजंन जगत को गम में डुबो दिया है। इस खबर के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। उनके फैंस और चाहने वाले अपना सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जता रहे हैं।

 

 

Bigg Boss fame Siddharth Shukla dies of heart attack

 

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया था।

 

सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन भी जीता था :-

इसके साथ ही टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम सिद्धार्थ शुक्ला ने रियलटी शो बिग बॉस का 13वां सीजन भी जीता था। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी का सातवां सीजन भी अपने नाम किया था। सीरियल बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला ने देश के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। आपको बता दें कि मुंबई में 12 दिसंबर 1980 को जन्मे सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Kotwali sawai madhopur police news 29 sept 24

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा

पुलिस ने एक स्थायी वारंटी को दबोचा     सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर कोतवाली थाना …

floods and landslides in nepal

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 120 लोगों की मौ*त!

नेपाल: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से अभी तक कम से कम 120 लोगों की …

Malarna dungar sawai madhopur police news 29 sept 24

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार

पैसों के लेन-देन को लेकर झ*गड़ा करते दो गिर*फ्तार     सवाई माधोपुर: मलारना डूंगर …

Goats tied in cages to catch leopard in Bijnor up

तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में बांधी बकरियां, चुरा ले गए चोर

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिछले कई महीनों से तेंदुए ने आ*तंक मचाया …

Jaipur Rajasthan Police news 29 sept 24

लडकियां सप्लाई के नाम पर बड़े गि*रोह का पर्दाफाश, 7 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार

जयपुर: जयपुर पुलिस ने ऑनलाइन एस्कोर्ट सर्विस गैं*ग का आज रविवार को पर्दाफाश किया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !