Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

भालू ने दादूपंथी संत पर किया ह*मला, 3 दिन में दूसरा ह*मला

सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में भैरू दरवाजा के पास भालू ने संत पर ह*मला कर दिया है। हमले में संत को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दादूपंथी संत आचार्य हितेश्वरानंद आश्रम में लाइट न होने के कारण खुले में बनी छतरी में सो रहे थे।

 

 

Bear Dadupanti Saint Sawai Madhopur news 30 sept 24

 

 

इसी दौरान भालू ने उन पर ह*मला किया है। यह घटना बीते रविवार की देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय निवासी सत्यनारायण के अनुसार आचार्य हितेश्वरानंद अवधूत पुत्र स्व. रामसहाय गत पिछले 15 सालों से आश्रम में रह रहे हैं। रविवार को आश्रम की लाइट खराब होने के कारण वह आश्रम पर बनी छतरी पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 10:30 बजे अचानक एक भालू सीढ़ियों से छतरी पर आ गया और संत पर ह*मला बोल दिया।

 

 

 

ह*मला के बाद संत के चिल्लाने पर पड़ोसी कमल शर्मा एवं दिनेश स्वामी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने और अधिक शोर मचाया, जिससे भालू भाग गया। भालू के ह*मले में संत के हाथ, पैर एवं सिर में गहरे जख्म हुए हैं। इसके बाद दोनों पड़ोसी संत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बात उन्हें जयपुर रेफर कर दिया है।

 

जिले में भालू का आतंक जारी, तीन दिन में दूसरा ह*मला: 

कुछ दिन पहले ही पप्पू लाल योगी निवासी नीमली खुर्द, अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद एक होटल से देर रात सरकारी अस्पताल से पैदल वापस अपने घर नीमली खुर्द जा रहा था। इसी दौराम डामर रोड पर भालू ने ह*मला कर उसे भी बुरी तरह घायल कर दिया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !