Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

नई दिल्ली: (Dadasaheb Phalke Award 2024) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय सूचना-प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा कि मिथुन दा का फिल्मी सफर शानदार रहा है और यह हमारी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दादा साहेब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने यह सम्मान महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान के लिए देने की घोषणा की है।

Mithun Chakraborty will be honored with Dadasaheb Phalke Award

मिथुन चक्रवर्ती को यह सम्मान 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड समारोह में 8 अक्टूबर को दिया जाएगा। मिथुन चक्रवर्ती हाल के सालों में बीजेपी के करीब आए हैं और चुनावों में बीजेपी के लिए प्रचार भी करते रहे हैं। भारतीय सिनेमा के जनक कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के नाम पर यह अवॉर्ड दिया जाता है। दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडिराज गोविंद फाल्के था।

अभिनेता मिथुन ने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते, 350 से ज्यादा फिल्में कीं:

मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को कोलकाता में हुआ था। उनका असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है। मिथुन दा ने 1976 की आर्ट फिल्म मृग्या से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। मिथुन अपने करियर में 3 नेशनल अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं।

 

 

 

उन्हें दूसरा नेशनल अवॉर्ड 1993 की फिल्म तहादेर कथा के लिए, जबकि तीसरा नेशनल अवॉर्ड 1996 की स्वामी विवेकानंद के लिए मिला था। करीब 4 दशकों के एक्टिंग करियर में मिथुन दा बंगाली, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़,ओडिया और भोजपुरी जैसी कई भाषाओं की 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !