Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए मोटरसाइकिल रैली का किया आयोजन

राजस्थान गौरव यात्रा को सफल बनाने के लिए विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तलावड़ा मण्डल में मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया।

Bike rally organized  make successful Rajasthan Gaurab yatra chief minister Vasundhara Raje

मीडिया प्रभारी आर सी गुर्जर ने बताया कि सुबह 11 बजे महादेव जी के मंदिर तलावड़ा में सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राजस्थान की खुशहाली अमन चैन के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसर विधायक व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने महादेव जी पर दूध, दही, शहद व जल चढ़ाकर रूद्र अभिषेक किया, तथा विलपत्र चढ़ाए। 27 अगस्त को विधायक के द्वारा सहस्र गट का आयोजन उघाड़मल बालाजी पर रखा जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा राजस्थान गौरव यात्रा 16 अगस्त को गंगापुर सिटी आएगी। जीवद की नदी से गंगापुर सिटी विधानसभा से 1 हजार युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं मोटर साइकिल मुख्यमंत्री के रथ के आगे चलने का कार्य करेंगे। इसके उपरान्त पेट्रोल पंप तलावड़ा से 200 मोटरसाईकिल को विधायक ने भाजपा की झंडी दिखाकर युवा मोर्चा की रैली को रवाना किया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने मच्छीपुरा, तलावड़ा, वाढकोटडी, मिलकपुरा, टटवाड़ा, बाढ़ स्टेशन, नारायणपुर, फजीतपुरा, जैसगपुरा, टोटलाई, डॉय, बुचोलाई में मोटर साइकिल पहुंच कर 16 अगस्त को मुख्यमंत्री की पुरानी मंडी में होने वाले सभा के लिए आमंत्रित किया। उघाड़मल बालाजी पर मोटर साइकिल रैली का समापन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !