Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

नंबर प्लेट बदलकर बेचता था चोरी की बाइक, कोटा पुलिस ने ऐसे दबोचा शातिर चोर

कोटा: Kota ग्रामीण पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिलें (Bike) बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस (Kota Police) ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। आरोपी विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर नंबर प्लेट बदलने और इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर उन्हें बेच देता था।

 

Bike Sangod Kota Rural Police News 24 july 26 Vikalp Times

 

 

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में सांगोद (Sangod) थाना पुलिस (Rajasthan Police) और साइबर टीम ने ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया। बरामद मोटरसाइकिलों में कोटा ग्रामीण की 3, कोटा शहर (Kota City) की 1, झालावाड़ (Jhalawar) की 1, चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले के रावतभाटा (Rawatbhata) क्षेत्र की 1 तथा एक अन्य संदिग्ध बाइक शामिल है। संदिग्ध बाइक के इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

जोधराज उर्फ जोध्या कंजर गिरफ्तार:

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जोधराज उर्फ जोध्या कंजर (48) निवासी नारायणखेड़ा, जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वह अपने साथी राजे सिंह कंजर के साथ सुनसान स्थानों और घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। चोरी के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी और पहचान छिपाने के लिए इंजन व चेसिस नंबर तक मिटा दिए जाते थे।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुलासा:

मामले का खुलासा सांगोद (Sangod, Kota) थाना क्षेत्र में 30 जून की रात हुई बाइक चोरी की घटना की जांच के दौरान हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। कोटा ग्रामीण पुलिस ने बताया कि पिछले तीन महीनों में संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान करीब 75 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपी जा चुकी हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !