Tuesday , 8 September 2026
Breaking News

खीरा सब्सिडी विवाद के बीच IAS नरेश पाल गंगवार बनाए गए नए शिक्षा सचिव!

नई दिल्ली: द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, 1994 बैच के राजस्थान (Rajasthan) कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार (IAS Naresh Pal Gangwar) के परिवार के तीन सदस्यों – मां, पत्नी और बेटे को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) की व्यावसायिक बागवानी योजना के तहत पांच वर्षों में कुल ₹1.16 करोड़ से अधिक की सब्सिडी मिली।

 

Amid the cucumber subsidy controversy, IAS Naresh Pal Gangwar has been appointed the new Education Secretary Vikalp Times

 

 

रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला तब चर्चा में आया जब गंगवार पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry and Dairying) में सचिव के पद पर कार्यरत थे। सब्सिडी योजना केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) के तहत संचालित होती है और इसके लाभार्थियों में गंगवार के परिवार के सदस्य भी शामिल थे।
अब केंद्र सरकार (Government of India) ने नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव (New Secretary of the Higher Education Department) नियुक्त किया है। वह विनीत जोशी की जगह लेंगे, जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) में सचिव बनाया गया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब शिक्षा मंत्रालय NEET-UG से जुड़े विवादों को लेकर सवालों के घेरे में है।

हालांकि, ₹1.16 करोड़ की सब्सिडी को सीधे घो_टाला कहना अभी उचित नहीं होगा, यह एक रिपोर्ट में उठाए गए सवालों और संभावित हितों के टकराव से जुड़ा मामला है। अधिकारियों या संबंधित पक्षों का जवाब भी इस पूरे मामले को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !