Monday , 8 June 2026
Breaking News

नृत्य-संगीत के साथ तीर्थंकर बालक भगवान महावीर का पालना झुलाया

सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से आर्यिका श्री 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ के सानिध्य में मनाए जा रहे भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत चमत्कारजी प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में तीर्थंकर बालक भगवान महावीर का पालना झुलाने का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्मावलम्बियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

birth centenary of Lord Mahavir God
समाज के प्रवक्ता प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि जैन जगत की आस्था के केन्द्र आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी मंदिर परिसर में सजाए गए राजा सिद्धार्थ के दरबार में तीर्थंकर बालक भगवान महावीर के प्रतीक रूप को नृत्य-संगीत के साथ पालना झुलाया गया। राजा सिद्धार्थ व माता त्रिशला के प्रतीकात्मक पात्र कैलाशचन्द-मनोरमा पल्लीवाल की उपस्थिति में सनत इन्द्र-इन्द्राणी की भूमिका निभा रहे अशोक जैन श्रीमाल-निर्मला जैन ने खुशी में झूमते हुए झूला तो पड़ गयो, त्रिशला मैया के आंगन में जी…., महावीरा झूले पलना कि निक धीरे झोटा दीजो…, त्रिशला मैया के आंगन में घुटवन खेले महावीरा… स्वरों के बीच सर्वप्रथम तीर्थंकर बालक का पालना झुलाने का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके उपरांत सौधर्म, कुबेर, ईशान, माहेन्द्र, प्रतीन्द्र, इन्द्र-इन्द्राणियों के प्रतीकात्मक पत्रों सहित मौजूद श्रद्धालुओं ने भी नाचते-गाते नृत्यपूर्वक पालना झुलाकर पुण्य अर्जित किया और न्यौछावर भेंट की गई।
इस दौरान जबलपुर (म.प्र.) की स्वर साम्राज्ञी संगीता जैन ने जब अपने मधुर कण्ठ से स्वर लहरियां बिखेरते हुए एक से बढ़कर एक जैन भजनों की प्रस्तुति दी तो जिनेन्द्र भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। भक्तों ने जमकर जिनेन्द्र भक्ति की और तीर्थंकर बालक को खूब रिझाया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !