Thursday , 23 July 2026
Breaking News

भाजपा गरीब विरोधी सरकार – पायलट

पीसीसी चीफ सचिन पायलट आज विधानसभा क्षेत्र बामनवास के मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम मे शामिल हुए। कार्यक्रम उपखंड मुख्यालय बौंली के फ्रेंड्स क्लब मैदान पर आयोजित किया गया। पायलट के मंच पर आते ही जोरदार बारिश होने के कारण काफी अव्यवस्थाएं हो गईं।

Sachin piolet bonli tour Congress PCC CHief Rajasthan
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवल किशोर मीना व पूर्व महिला कांग्रेस की महासचिव इन्दिरा मीना के नेतृत्व में अलग अलग जगह पायलट का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण सहित पीसीसी के पदाधिकारी व कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में से पायलट केवल बामनवास विधान सभा क्षेत्र के कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसे लेकर कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह देखने को मिला।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम मे पायलट ने आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। कार्यक्रम को पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण ने संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे संगठित रहने की अपील की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा को गरीब विरोधी सरकार बताया। साथ ही पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के विश्वास पर खरे उतरने के बजाय विकास के विरुद्ध कार्य किया है। पायलट ने कहा की कांग्रेस गरीबों और किसानों की पार्टी है और गरीबों के हित मे काम करती रहेगी।
आगामी विधानसभा चुनाव मे राजस्थान की जनता भाजपा सरकार को मुहंतोड जवाब देगी और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता मे आऐगी। कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन के निर्देशन मे बौंली थाना पुलिस व अतिरिक्त जाब्ता सहित आरएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा सहित कई कांग्रेस नेता व ग्रामीण मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !