बिहार: बिहार के कैमूर की राजनीति में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां चैनपुर के पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद और मोहनियां के पूर्व विधायक निरंजन राम ने पार्टी छोड़कर राजद का दामन थाम लिया है। दोनों नेताओं ने तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण की है।
राजनीतिक हलकों में कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी चुनाव में बृज किशोर बिंद चैनपुर से और निरंजन राम मोहनियां से राजद के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो भाजपा के लिए कैमूर में चुनावी समीकरण बिगड़ सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
