Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

गंगापुर से रामकेश, बामनवास से इन्द्रा, सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल एवं खण्डार से जितेन्द्र गोठवाल विजयी

गंगापुर से रामकेश मीना 19268, बामनवास से इंद्रा मीना 7865, सवाई माधोपुर से किरोड़ी लाल 22510 एवं खण्डार से जितेन्द्र कुमार गोठवाल 14 हजार 15 मतों से विजयी

 

सवाई माधोपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के अन्तर्गत सवाई माधोपुर एवं गंगापुर जिलों की चारों विधानसभाओं के हुए मतों की गणना आज रविवार को गणना प्रेक्षक गंगापुर रूही खान, बामनवास विजया कृष्णन, सवाई माधोपुर परिमल सिंह, खण्डार महेश कुमार चौधरी, जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला, रिटर्निंग अधिकारी गंगापुर सिटी राधेश्याम मीना, रिटर्निंग अधिकारी बामनवास अंशुल सिंह, रिटर्निंग अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी एवं रिटर्निंग अधिकारी खण्डार बंशीधर योगी की उपस्थिति में हुई।

 

90-गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी रामकेश मीना ने भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर को 19 हजार 268 मतों से पराजित किया। विधानसभा चुनाव में कुल 2 लाख 68 हजार 610 मतदाताओं में से 1 लाख 98 हजार 848 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रामकेश मीना को 83 हजार 457 वोट मिले। वहीं मानसिंह गुर्जर को 64 हजार 189 वोट मिले। निर्दलीय छोटे लाल सैनी को 29 हजार 679 वोट मिले, आजाद समाज पार्टी के मुकेश कुमार बैरवा को 13 हजार 467, निर्दलीय रघुवीर प्रसाद मीना को 1675, बहुजन समाज पार्टी के रंगलाल मीना को 1648, निर्दलीय हरिमोहन को 940, आम आदमी पार्टी के घनश्याम को 862, जननायक जनता पार्टी के ओम प्रकाश को 600, निर्दलीय छोटे लाल मीना को 595, निर्दलीय धर्मराज बैरवा को 380, भारत आदिवासी पार्टी के विजेन्द्र को 374, निर्दलीय गोपाल भाई गुप्ता को 363, ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन पार्टी के पंखीलाल को 254, निर्दलीय प्रकाश को 230, निर्दलीय कृष्णकान्त को 135 एवं नोटा को 507 वोट मिले।

 

पोस्टल वोट्स:- इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रामकेश को 1198, आम आदमी पार्टी के घनश्याम को 0, भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर को 982, बहुजन समाज पार्टी के रंगलाल मीना को 15,  जननायक जनता पार्टी के ओम प्रकाश को 1, ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन पार्टी के पंखी लाल को 5, आजाद समाज पार्टी के मुकेश कुमार बैरवा को 120, भारत आदिवासी पार्टी के विजेन्द्र को 2, निर्दलीय कृष्णकान्त को 0, गोपाल भाई गुप्ता को 6, छोटे लाल मीना को 6, छोटे लाल सैनी को 161, धर्मराज बैरवा को 0, प्रकाश को 0, रघुवीर प्रसाद मीना को 17, हरिमोहन को 2 एवं नोटा को 8 वोट मिली। वहीं 135 वोट रिजेक्ट हुए।

 

BJP got success in Sawai Madhopur district and Congress got success in Gangapur City

 

91-बामनवास विधानसभा क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी इन्द्रा मीना ने भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र को 7 हजार 865 मतों से पराजित किया। विधानसभा चुनाव में कुल 2 लाख 43 हजार 526 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 154 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन्द्रा मीना को 80 हजार 378 मत मिले। वहीं राजेन्द्र को 72 हजार 513 मत मिलें। बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार को 1881 वोट मिले। निर्दलीय विकास को 1750, श्यामलाल मीना को 632 एवं नोटा को 1556 वोट मिलें।

 

पोस्टल वोट्स:- इण्डियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी इन्द्रा मीना को 1657, बहुजन समाज पार्टी के मनोज 15, भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र को 1029, निर्दलीय विकास को 14, निर्दलीय श्यामलाल मीना को 4, नोटा में 4 एवं 160 निरस्त मत।

 

92-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी किरोड़ी लाल मीना ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दानिश अबरार को 22 हजार 510 मतों से पराजित किया। विधानसभा चुनाव में कुल 2 लाख 56 हजार 555 मतदाताओं में से 1 लाख 82 हजार 658 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। किरोड़ी लाल को 81 हजार 87 वोट मिले। वहीं दानिश अबरार को 58 हजार 577 वोट मिलें। निर्दलीय आशा मीना बाडोलास को 36 हजार 251, आम आदमी पार्टी के मुकेश भू-प्रेमी को 1169, निर्दलीय डॉ. अजीजुद्दीन आजाद को 1072, निर्दलीय शहजादी बानो को 915, निर्दलीय आशा को 906, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रत्याशी भरतलाल को 761, बहुजन समाज पार्टी के बने सिंह विजोरिया को 698, ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन के जफर अहमद को 465, निर्दलीय मनोज कुमार रैगर को 447, इण्डियन पिपुल्स ग्रीन पार्टी के उत्तम कृष्णन को 195, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के दीपक कुमार मीना को 115 एवं नोटा को 1470 वोट मिले तथा 160 निरस्त मत पड़े।

 

पोस्टल वोट्स:- भारतीय जनता पार्टी के किरोड़ी लाल को 1006, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के दानिश अबरार को 837, बहुजन समाज पार्टी के बने सिंह विजोरियों को 1, आम आदमी पार्टी के मुकेश भू-प्रेमी को 8, इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के उत्तम कृष्णन को 1, ऑल इण्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लीमीन पार्टी के जफर अहमद को 8, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी दीपक कुमार मीना को 0, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के भरतलाल को 2, निर्दलीय डॉ. अजीजुद्दीन आजाद को 14, आशा को 28, आशा मीना बाडोलास को 385, मनोज कुमार रैगर को 3, शहजादी बानों को 0, नोटा को 6 एवं 160 वोट निरस्त हुए।

 

93-खण्डार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र कुमार गोठवाल ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक को 14 हजार 15 मतों से पराजित किया। विधानसभा चुनाव में कुल 2 लाख 47 हजार 830 मतदाताओं में से 1 लाख 78 हजार 197 अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जितेन्द्र कुमार गोठवाल को 92 हजार 59 वोट मिले। वहीं अशोक को 78 हजार 44 वोट मिले। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की अंकिता वर्मा को 2 हजार 394, आम आदमी पार्टी के मनफूल बैरवा को 1 हजार 992, बहुजन समाज पार्टी के मोहन को 1 हजार 165, निर्दलीय मोलाराम बैरवा को 1003, निर्दलीय विजेन्द्र सिंह को 265, निर्दलीय अशोक कुमार बैरवा को 595 एवं नोटा को 2 हजार 56 वोट मिले तथा 118 मत निरस्त हुए।

 

पोस्टल बैलेट:- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की अंकिता वर्मा को 13, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के अशोक को 997, भारतीय जनता पार्टी के जितेन्द्र कुमार गोठवाल को 720, आम आदमी पार्टी के मनफूल बैरवा को 3, बहुजन समाज पार्टी के मोहन को 5, निर्दलीय अशोक कुमार बैरवा को 4, मोलाराम बैरवा को 1, विजेन्द्र सिंह को 0 एवं नोटा को 7 वोट मिले तथा 118 वोट रिजेक्ट हुए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !