Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिण्डे लगाकर बेजुबानों के प्रति मानवता का धर्म निभाएं – उपायुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद

हिन्दुस्तान स्काउट्स एण्ड गाइड्स राजस्थान राज्य के वार्षिक कार्यक्रमानुसार गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर परिण्डे में पानी डालकर परिण्डा अभियान की शुरुआत की। जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा गौतम ने बताया कि सवाई माधोपुर दौरे पर रही ओमप्रभा उपायुक्त, राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के द्वारा मिट्टी से बने परिण्डे में पानी भरकर अभियान की शुरुआत कर कहा कि हिन्दुस्तान स्काउट गाइड के तत्वावधान में चलाए जा रहे इस अभियान में शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी भाग लेकर बेजुबान पक्षियों के प्रति अपना मानवता धर्म अवश्य निभाएं व अपने कार्यालय सहित आवास स्थल पर अधिक से अधिक परिण्डे लगाएं।

 

Fulfill the duty of humanity towards the voiceless by arranging birds - Deputy Commissioner, Rajasthan School Education Council

 

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक नाथू लाल खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोविंद प्रसाद दीक्षित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त भरत लाल प्रजापत, जिला ऑर्गेनाइजर (गाइड) अरुणा गौतम, गाइड कैप्टन सुश्री पूजा कुमावत सहित जिले के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समसा कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !