Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक हुई आयोजित 

पेयजल से संबंधित सभी परियोजनाओं में आचार संहिता के चलते देरी नहीं हों – मुख्य सचिव

जयपुर:- मुख्य सचिव सुधांश पंत ने गुरुवार को शासन सचिवालय में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की है। बैठक के दौरान अंतर्विभागीय प्रकरण, ईसरदा दौसा जल आपूर्ति प्रोजेक्ट तथा जल जीवन मिशन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

सभी परियोजनाओं की उचित तरीके से हो मॉनिटरिंग:-

मुख्य सचिव ने सुधांश पंत ने बैठक में कहा कि विभाग की पेयजल से संबंधित जितनी भी परियोजनाएं तैयार है, उन्हें बिना किसी विलंब के जल्द से जल्द लागू किया जाए। उन्होंने ये भी बताया कि आमजन के लिए पेयजल एक अति-संवेदनशील मामला है अतः पेयजल से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं को लागू करने में आचार संहिता हटने का इंतजार ना करें। चुनाव आयोग से अनुमति लेकर आचार संहिता के दौरान भी आवश्यक राजकीय कार्य जारी रखें।

 

 

Review meeting of Public Health Engineering and Water Resources Department held in Jaipur

 

 

 

पंत ने निर्देश दिए है कि विभाग से संबंधित सभी प्रोजेक्ट की उचित तरीके से मॉनिटरिंग हो। इसके साथ ही प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण करने की तय समय सीमा निर्धारित हो। BSR 2024 और पाइप पॉलिसी दोनों को 31 मई तक पूर्ण करें। साथ ही पंत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि JJM एएवं AMRUT 2.0 योजना को समय से पूर्ण किया जाए।

 

 

 

औसत निस्तारण समय में कमी आये:-

प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता के लिए ई-फाइलिंग सिस्टम को अधिक से अधिक अमल में लाया जाए और सभी राजकीय अधिकारियों में इस बारे में जागरूक हों। साथ ही मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक राजकीय कार्य ई-फाईल के माध्यम से हो साथ ही औसत निस्तारण समय अधिक होने पर विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा उचित कार्यवाही की जाए।

 

 

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार और जन स्वास्थ्य और आभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग के सचिव डॉ. समित शर्मा सहित जल जीवन मिशन के निदेशक बचनेश अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव, समस्त मुख्य अभियंता एवं अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी गण उपास्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !