Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया बूथ कमलोत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत प्रदेश अध्यक्ष अल्का मूंदड़ा के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में हर विधानसभा मंडल स्तर पर कमल उत्सव के कार्यक्रम किए गए। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सभी ने अपने हाथों पर मेहंदी से कमल का फूल बनाकर देश को और मजबूत करने के लिए संकल्प लिया और साथ ही रंगोली के माध्यम से कमल बना कर कमल उत्सव मनाया व मेरा बूथ भाजपा बूथ का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर बूथ की वरिष्ठ महिलाओं का माला पहनाकर एवं दुपट्टा उड़ा कर स्वागत सम्मान भी किया गया।

 

BJP Mahila Morcha celebrated Booth Kamalotsav in sawai madhopur

 

प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर महिलाओं को जानकारी दी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। महिला मोर्चा की सभी बहनों ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनहितकारी योजनाओं को जिले के हर व्यक्ति महिलाओं तक पहुंचाएंगे। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष मथुरिया, महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, शकुंतला तंबोली, कृष्णा गुप्ता, बूथ अध्यक्ष भवानी जांगिड़, कविता, सरोज दुबे, सुलोचना देवी, ममता, फूल कंवर देवी, गुमान कंवर, प्रेमलता, अनोखी देवी, राधा, बदाम देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

अवैध चराई रोकने के लिए धारा 144 लागू

सवाई माधोपुर:- रणथंभौर बाघ परियोजना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों व इस क्षेत्र के आसपास के …

एनडीए ने स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को बनाया उम्मीदवार, कांग्रेस ने के सुरेश को उतारा मैदान में 

नई दिल्ली:- लोकसभा में स्पीकर पद के लिए एनडीए की तरफ से ओम बिरला को …

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने 17 लोगों को किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर:- चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत 17 लोगों को गिरफ्तार …

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार

NDA से ओम बिरला होंगे लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार       NDA से …

स्पीकर पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने पर राहुल गांधी क्या बोले

नई दिल्ली:- कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष स्पीकर पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version