![BJP Mahila Morcha submitted memorandum regarding demand for CBI inquiry in Reet paper leak case In sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/02/BJP-Mahila-Morcha-submitted-memorandum-regarding-demand-for-CBI-inquiry-in-Reet-paper-leak-case-In-sawai-madhopur.jpg)
रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करने के विरोध में और रीट परीक्षा में लीक हुए पेपर की जांच सीबीआई को सौंपने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा सवाई माधोपुर ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
![BJP Mahila Morcha submitted memorandum regarding demand for CBI inquiry in Reet paper leak case In sawai madhopur](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2022/02/BJP-Mahila-Morcha-submitted-memorandum-regarding-demand-for-CBI-inquiry-in-Reet-paper-leak-case-In-sawai-madhopur.jpg)
जिसमें महिला मोर्चा द्वारा रीट धांधली की जांच सीबीआई द्वारा करवाने की मांग की गई। इस अवसर पर कृष्णा गुप्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अलका शर्मा पूर्व पार्षद, चंचल गौतम महिला मोर्चा सदस्य, पूर्व सभापति विमला शर्मा, जिला महामंत्री सीमा गौतम, जिला मंत्री सावित्री शर्मा, कृष्णा गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता चंचल गौतम, गायत्री जांगिड़ और कनक लता गौतम आदि उपस्थित थी।