Thursday , 3 October 2024
Breaking News

जन आक्रोश महाघेराव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई आयोजित

कांग्रेस कुशासन को लेकर व्याप्त आक्रोश को लेकर 4 मई को सवाई माधोपुर जिले में भाजपा जनता पार्टी द्वारा जन आक्रोश महाघेराव एवं आम सभा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया की कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित करेंगे।

 

BJP Mahila Morcha's meeting was organized regarding Jan Aakrosh Mahagherao in sawai madhopur

 

जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं से भाग लेने की अपील की गई। क्योंकि राजस्थान महिला अत्याचारों में नंबर वन की स्थिति में है। महिलाएं कहीं भी अपने आप को सुरक्षित नहीं समझ पा रही। इसको लेकर आमजन महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। सभी महिला कार्यकर्ता एवं बहनों से आह्वान किया गया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करे। इस दौरान बैठक में भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री सीमा गौतम, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना जैन, कल्पना अग्रवाल, महिला मोर्चा जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, संतोष जैन, पूर्व सभापति कार्यक्रम जिला संयोजक विमला शर्मा, पूर्व पार्षद विधानसभा संयोजक अलका शर्मा, शहर मंडल महामंत्री प्रीति पाराशर सहित कई महिला व बहने उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Three fast food restaurants sealed in sawai madhopur

तीन फास्टफूड रेस्टोरेंट सील

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने आज मंगलवार को गंगापुर …

Centenary voters honored on International Day of Older Persons in sawai madhopur

अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का किया सम्मान

सवाई माधोपुर: अन्तर्राष्ट्रीय वृद्वजन दिवस पर आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव …

State level sports competition marred by chaos in sawai madhopur

राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता चढ़ी अव्यवस्थाओं की भेंट

सवाई माधोपुर (राजेश शर्मा) : जिला मुख्यालय पर आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग …

Malarna Dugar sawai madhopur police news 01 oct 2024.

गंभीर मारपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

गंभीर मा*रपीट का आरोपी पुलिस के शिकंजे में         सवाई माधोपुर: मलारना …

a house on fire in batoda sawai madhopur

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग       सवाई माधोपुर: बामनवास के बाटोदा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !