Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

तीन फास्टफूड रेस्टोरेंट सील

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल ने आज मंगलवार को गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कार्यवाही की है। कार्यवाही को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। दल के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश पूर्वीया ने सिंघल होटल अम्बेडकर नगर, सलोदा उदेई मोड़ गंगापुर सिटी में छापा मारा, जहां पर अवधिपार ब्रेड, फ्रिज में रखे डिब्बे में कीड़े पाए गए। होटल से पनीर का सैम्पल लिया गया व संचालक के पास होटल का रजिस्ट्रेशन पाया गया, इस पर संचालक को फर्म का लाइसेंस बनवाने के लिये पाबंद किया गया है।

 

 

Three fast food restaurants sealed in sawai madhopur

 

 

 

दूसरी ओर मोमिन नगर, अबू बकर मस्जिद दशहरा मैदान स्थित एक सोन पपडी के कारखाने पर विभागीय दल ने दबिश दी। जहां पर संचालक कारखाने पर ताला लगा कर भाग गया। कुछ समय पश्चात संचालक के भाई ने मौके पर आकर दल को जानकारी दी कि उनके कारखाने का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में सीएमएचओ के निर्देशन में दल द्वारा कारखाने को सील किया गया।

 

 

 

अब संचालक द्वारा जब कारखाने को खोलने के लिए आवेदन किया जाएगा तब विभाग द्वारा कारखाने का निरीक्षण कर कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन स्थित शर्मा होटल के पास तीन फास्ट फूड रेस्टोरेंट को आदेशों की अवहेलना व अखबार पर खाद्य सामग्री परोसने के कारण सील किया गया।

 

 

 

दल द्वारा कुछ समय पूर्व सभी को अखबार में खाना परोसने के स्थान पर पत्तल दोने का प्रयोग करने के लिए पाबंद किया गया था, किंतु वेंडर्स ने पत्तल दोने छोड़ कर फिर से अखबार में खाना देना शुरू कर दिया। इस पर विभागीय दल द्वारा तीनों फास्ट फूडरेस्टोरेंट सील किये गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !