Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बीएमसी में बीजेपी की बड़ी जीत, जानिए किसे कितनी सीटों पर जीत मिली

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में हुए चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। इस चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को जीत मिली है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में करीब तीन दशकों से चले आ रहे अविभाजित शिव सेना के दबदबे को खत्म करते हुए बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीएमसी के सभी 227 वार्डों के नतीजे शुक्रवार की आधी रात को घोषित हुए। 227 सीटों वाली बीएमसी में बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए और महायुति ने 118 सीटें जीत ली हैं।

BJP wins big in BMC, know who won how many seats

बीएमसी के चुनावों में बीजेपी ने सबसे अधिक 89 सीटें जीती हैं। वहीं, उसकी सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) के खाते में 29 सीटें आई हैं। मुंबई में ठाकरे भाइयों यानी शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को छह सीटों पर जीत मिली है।

बीएमसी में कांग्रेस ने प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आई हैं, जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी एक भी सीट नहीं जीत पाई। इनके अलावा बीएमसी में एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजित पवार) ने तीन, समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार) को सिर्फ एक सीट पर ही जीत मिली।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !