Saturday , 5 September 2026
Breaking News

भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ संपन्न

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने गिनाई मोदी सरकार की योजनाएं

 

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे महासंपर्क अभियान के तहत जिला सवाई माधोपुर का प्रबुद्धजन सम्मेलन आज आलनपुर स्थित एक मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्य अथिति के रूप में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अतिविशिष्ट अथिति के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत उपास्थित रहे।

 

सम्मलेन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित ने की साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिला संगठन प्रभारी नारायण मीणा, सम्मलेन के संयोजक डॉ. भरत मथुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट, सुरेशचंद जैन, वीरेंद्र सिंह भाया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमप्रकाश शर्मा, आशा मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, बामनवास प्रधान राजेन्द्र मीणा, शशिकला मीणा, गंगापुर प्रधान मंजू गुर्जर, बौंली प्रधान कृष्ण पोसवाल एवं रिटायर्ड अधिकारी सत्यनारायण शर्मा उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए गौरवशाली कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

 

BJP's Prabuddhajan Sammelan concluded in sawai madhopur

 

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ने मोदी सरकार के कार्यकाल में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्येय है कि जनता ने हमे सत्ता देश पर राज करने के लिए नहीं दी हमें देश बदलने के लिए दी गई और हम सब ये कहते हुए गौरवान्वित है कि मोदी के नेतृत्व में हमारा देश बदल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता आज भी जनसंघ की विचारधारा के रूप में कार्य कर रहे है।

 

उन्होंने सम्मेलन में बैठे हुए स्वतंत्रता सेनानियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने जिस कालखंड में 19 महीने जेल में काटे उसी का प्रतिफल है कि श्यामप्रसाद मुखर्जी का जो सपना था कि कश्मीर हमारा है और उसे हम लेकर रहेंगे उसको आज हमने मोदी के नेतृत्व में साकार होते हुए देखा है। प्रबुद्धजन सम्मेलन के समापन पर केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उपस्थित स्वतंत्रता सेनानियो का अभिनंदन भी किया। सम्मेलन में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग ने किया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !