नाइजीरिया: नाइजीरिया के उत्तर में बसे नाइजर राज्य में बुधवार को नाव पलटने से 32 लोगों की मौ*त हो गई। नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। 100 से ज्यादा यात्रियों से भरी इस नाव पर सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि नाइजर नदी में एक पेड़ डूबा हुआ था। उससे टकराने की वजह से नाव पलट गई।
राज्य में नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल्लाही बाबा अरा ने बीबीसी को बताया कि 50 से ज्यादा लोगों को निकाल लिया गया है। 8 अभी भी लापता हैं। उनके लिए तलाश अभियान जारी है। एक स्थानीय अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि म*रने वालों का आंकड़ा 60 तक पहुंच सकता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
