Sunday , 6 September 2026
Breaking News

स्तनपान के लिए रूझान बढ़ाएगी स्तनपान नीति

पोषण अभियान-2022 के तहत 6 माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान हेतु निर्धारित स्वास्थ्य लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राज्य स्तनपान नीति को लागू किया गया है। यह नीति शिशु के जन्म के एक घंटे में स्तनपान व छह माह तक केवल स्तनपान करवाने हेतु परिवार, समुदाय, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े समस्त कार्यकर्ता के लिए मार्ग-दर्शक सिद्ध होगी। समस्त स्तनपान करवाने वाली सभी माताओं, परिवारजनों एवं स्वास्थ्यकार्मिक राज्य में लागू स्तनपान नीति में बताये गये तरीकों के अनुसार आचरण कर बच्चों को स्तनपान करवाने में अपना योगदान करेंगे। 

Breastfeeding trend increase Mother milk
राज्य स्तनपान नीति का शुभारंभ अगसत माह में ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समुदाय, स्वास्थ्य केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं व धात्री माताओं को परामर्श के साथ-साथ स्तनपान में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मां कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। साथ ही अधिक प्रसव वाले चिकित्सा संस्थानों में अमृत कक्ष की भी स्थापना की गयी है। जिनमें शिशु को स्तनपान करवाया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्तनपान नीति परिवार, समुदाय, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े समस्त कार्यकर्ता व सरकार द्वारा उचित देखभाल करने व अनुकूल वातावरण निर्माण करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
स्वास्थ्य सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन ने बताया कि मां का दूध बच्चों में गंभीर बीमारियां जैसे दस्त और निमोनिया से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही शिशु के सम्पूर्ण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। उन्होंने बताया कि यह शिशुओं के साथ स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायी रहता है। मां के दूध से वंचित नवजात शिशु को मां का दूध उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर सहित प्रदेश के 18 जिलों में मदर मिल्क बैंक की स्थापना की गयी है। इस नीति के तहत इनका भी और उपयोग बढेगा। उन्होंने बताया कि अधिक प्रसव वाले चिकित्सा संस्थानों में स्तनपान में सहयोग हेतु महिला कार्यकर्ता यशोदा कार्यरत हैं। उन्होंने विशवास व्यक्त किया कि राजस्थान स्तनपान नीति के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पालन से समुदाय एवं पोषण के निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य वीनू गुप्ता, संयुक्त शासन सचिव त्रिभुवनपति, निदेशक जनस्वास्थ्य डाॅ. वी.के. माथुर, परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डाॅ. रोमेल सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

राज्य में स्तनपान का कम है प्रतिशत:
नेशनल फेमिली हैल्थ सर्वे-4 के अनुसार राजस्थान प्रदेश में जन्म के एक घंटे के भीतर मां के स्तनपान करवाने का प्रतिशत मात्र 28.4 प्रतिशत है। वहीं जन्म के पहले छह माह तक केवल मात्र स्तनपान का प्रतिशत मात्र 58.2% है। इसलिए राज्य स्तनपान नीति लागू करना शिशु स्वास्थ्य के प्रति अनुकूल सिद्ध होगा। बच्चे को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध एवं 6 माह तक केवल स्तनपान करवाया जाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !