Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जम्मू कश्मीर में बस पर हुए चरमपंथी ह*मले में 9 की मौ*त, अमित शाह बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जम्मू कश्मीर:- जम्मू-कश्मीर के रियासी में चरमपंथियों ने श्रद्धालुओं को ले जा रही बस पर ह*मला किया है। पुलिस के अनुसार हम*ले 9 लोग मा*रे गए हैं, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं।

 

 

Bus Jammu and Kashmir, Amit Shah News

 

 

 

बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने कहा है कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “जम्मू कश्मीर रियासी में हुई घटनाा के बारे में जानकर दुख हुआ। मैंने इस मामले पर जम्मू कश्मीर के डीजीपी और गवर्नर से बात की है।” “इस कारयाना हमले को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें कानून का सामना करना होगा। घायलों की मदद के लिए स्थानीय प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।”

 

 

 

 

 

मामले को लेकर पुलिस ने क्या बताया:-

रियासी की एसएसपी मोहिता शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि, “शुरुआती रिपोर्ट्स यही आई है कि मिलिटेंट्स घात लगाए बैठे थे और उन्होंने उस बस पर फा*यर किया, जो शिवखोरी से निकली थी और कटरा जा रही थी।” “ह*मले की वजह से ड्राइवर का बैलेंस बिगड़ गया और बस खाई में चली गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया जा चुका है। अभी (रविवार) तक 9 लोगों की मौ*त हुई है। 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” उन्होंने बताया कि, “शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस में उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग सवार थे।”

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्लाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना को लेकर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, “जम्मू-कश्मीर के रियासी से भयावह खबर आई है। एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौ*त हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।” “मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां से चरमपंथियों का सफाया हो गया था, वहां चरमपंथियों की वापसी हुई है। मृ*तकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 

 

कांग्रेस की प्रतिक्रिया:-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे ‘कायरतापूर्ण आतंकी ह*मला’ बताया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि, “जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में, शिवखोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी ह*मला अत्यंत दुखद है।” “यह शर्मनाक घटना जम्मू-कश्मीर के चिंताजनक सुरक्षा हालातों की असली तस्वीर है। मैं सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट खड़ा है।”

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि, “जब नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार शपथ ले रही है। कई देशों के मुखिया यहां हैं, तब तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आंतकी हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 10 भारतीयों की जान चली गई है।” “हम हमारे लोगों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हैं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ  सोची समझी साजिश है।”

खड़गे ने कहा कि, “तीन हफ्ते पहले ही पहलगाम में पर्यटकों पर फा*यरिंग हुई थी और जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। मोदी सरकार जो अब एनडीए सरकार है उसके द्वारा शांति और स्थिति सामान्य होने का सारा प्रचार खोखला मालूम पड़ता है।” उन्होंने लिखा है कि, “भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से खड़ा है।”

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai Madhopur.jpg

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

साक्षात्कार दिनांक -12.06.2024

आवेदन की अंतिम तिथि – 10.06.2024

मो. 946146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !