ओडिशा: ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन कॉलेज के छात्रा की मौ*त के मामले की जांच क्रा*इम ब्रांच करेगी। क्रा*इम ब्रांच मुख्यालय से यह सूचना मिली है। क्रा*इम ब्रांच डीजीपी बिनयतोष मिश्रा के निर्देशानुसार महिला आईजी एस साइनी की निगरानी में इस मामले की जांच की जाएगी। इस जांच के लिए डीएसपी कल्याण नायक के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
सोमवार रात को छात्रा की मौ*त के बाद से राज्य की विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल और कांग्रेस जोरदार प्रद*र्शन कर रही हैं। गुरुवार को पूरे राज्य में कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों ने ओडिशा बंद का आह्वान किया है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को भर्ती छात्रा की मौ*त हो गई थी।
यौ*न उ*त्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई न होने से परेशान छात्रा ने शनिवार को आ*त्मह*त्या की कोशिश की थी। इसके बाद छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बाद में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौ*त हो गई। छात्रा ने ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन कॉलेज में एक विभाग प्रमुख पर यौ*न उ*त्पीड़न का आरोप लगाया था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
