जयपुर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अलवर के पास रैणी थाना क्षेत्र में एक सड़क हा*दसा हो गया। इस हा*दसे में दिल्ली पुलिस के एएसआई (ASI) कालूराम मीणा (55) और उनकी पत्नी धापू देवी (50) की मौ*त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे पर उनकी स्कोर्पियो पंक्चर हो गई थी। जिसका टायर बदल रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने टक्कर मा*र दी। यह हा*दसा आज सोमवार सुबह 7 बजे अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के चैनल नंबर 135 पर हुआ है।
रैणी थाने के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि रामनगर, कोटखावदा, जयपुर निवासी कालूराम मीणा और उनकी पत्नी धापू देवी के साथ जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में अलवर के पास रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी स्कॉर्पियो का टायर पंक्चर हो गया था। इस पर एएसआई ने गाड़ी को हाईवे के किनारे खड़ा कर टायर बदलना शुरू किया, जबकि उनकी पत्नी कार के अंदर ही बैठी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई एक टाटा हैरियर कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मा*र दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एएसआई कालूराम मीणा की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हा*दसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रैणी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एएसआई को मृ*त घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को अलवर के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों श*वों को रैणी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है और हा*दसे की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन ड्राइवर मौके से फ*रार हो गया। पुलिस एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
