Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बजरी नाके पर तोड़फोड़ एवं कर्मचारियों से मारपीट करने वाले नामजद 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

बाटोदा थाना अंतर्गत बैरखंडी गेट के पास लगे बजरी नाका पर गत 12 सितंबर को हमलावरों ने तोड़फोड़ की और कर्मचारियों से भी मारपीट की। इतना ही नहीं नाका का सारा सामान लुट कर वहां से रफू चक्कर हो गए। इस प्रकरण में बजरी के लीज धारक ने बाटोदा थाने पर करीब 21 लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज कराया है। इस प्रकरण में कुछ बड़े राजनेताओं का इन हमलावरों को संरक्षण होने के आरोप भी हैं। वहीं दूसरी ओर खनन विभाग ने यह साफ जाहिर कर दिया कि है यह नाका पूरी तरह जायज था। खनन विभाग और राज्य सरकार द्वारा इसके लिए अनुमति पत्र जारी किया गया था।

 

इस प्रकरण में अगर बात की जाए तो गत 12 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे बामनवास विधायक इंदिरा मीना उसी रूट से निकली थी। इस दौरान नाके के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर वार्तालाप की थी। लेकिन इसके करीब डेढ़ घंटे के बाद अचानक गाड़ियों और ट्रैक्टरों में सवार होकर उत्पाती वहां पहुंचे और बजरी नाका के कार्मिकों के लिए लगे तंबुओं को उखाड़कर, सीसीटीवी कैमरे एवं डीवीआर सहित सारा सामान लूटकर ले गए। इस दौरान उत्पातों ने कार्मिकों के साथ मारपीट भी की।

 

Case registered against 21 people named for vandalizing the gravel check post and assaulting the employees

 

इस मामले में लीजधारक के प्रतिनिधि ने बाटोदा थाने पर  21 लोगों के विरुद्ध लूट एवं मारपीट का मामला दर्ज कराया है। बजरी लीज धारक के प्रतिनिधि ने नईम खान पुत्र अजीम खान, मजहर पुत्र जफर मास्टर, साहिब पुत्र साबिर ठेकेदार, मुकदीश पुत्र रईस, इकराम पुत्र समद, शोयब पुत्र झब्बू, मुनती पुत्र असरार, गालिब पुत्र अफजल बैग, मंजूर पुत्र सिराज, सद्दाम पुत्र साबिर बैग निवासी बहतेड़, लोकेश पुत्र कजोड़, चेनू पुत्र मन्नू एवं उसका पिता मन्नू निवासी बाटोदा, पप्पू, राकेश, धर्मराज मीना भावड़, मोहन मीना निवासी फुलवाड़ा, मन्ती बैरखंडी, कुंजीलाल टीकरिया, बत्तीलाल गुर्जर और शाहिद निवासी हथडौली आदि के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है।

 

किसी को कोई शिकायत है तो विभाग में आ सकता है

गत 12 सितंबर को बाटोदा के समीप स्थित बजरी नाका की खनन विभाग और राज्य सरकार ने अनुमति दी है। अगर किसी को भी कोई शिकायत है तो वह विभाग मेें आ सकता है।
-गौरव मीना, माइनिंग इंजीनियर

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा गुर्दे की पथरी, पित्त की थैली में पथरी, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, थायराइड, स्किन एलर्जी, बवासीर, त्वचा से संबंधित रोग, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित रोग आदि बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:

दिनांक: 18 सितंबर 2022
प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान: राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर
लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया

+91 9602059872

Sumit Kasotiya

About Vikalp Times Desk

Check Also

5 MVA power transformers installed at Bhedola and Balariya GSS Chauth ka barwara sawai madhopur Vikalp Times

अब नहीं होगी लो-वोल्टेज की टेंशन! चौथ का बरवाड़ा में बिजली व्यवस्था हुई अपग्रेड

सवाई माधोपुर: जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited) ने चौथ का …

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !