नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East News) के कई देशों में जारी तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। बोर्ड की ओर से जारी एक ताजा सर्कुलर के अनुसार खाड़ी देशों और ईरान में मौजूदा हालातों की समीक्षा के बाद यह कदम उठाया गया है। वहां 5 मार्च (गुरुवार) और 6 मार्च (शुक्रवार) 2026 को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
इन परीक्षाओं के लिए नई तारीखों का एलान आने वाले समय में किया जाएगा। बोर्ड ने कहा कि है कि वह 5 मार्च को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा। इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि 7 मार्च और उसके बाद होने वाली परीक्षाएं अपने निर्धारित समय पर होंगी या नहीं। बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे ताजा जानकारी के लिए अपने संबंधित स्कूलों के संपर्क में रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें।
किन देशों पर पड़ेगा असर?
संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ओमान, क़तर, बहरीन, कुवैत, ईरान
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
