Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से इन लोगों को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल से अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो, राजीव कुमार, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है।

 

 

Congress has nominated these people from West Bengal for the Rajya Sabha elections.

 

 

जाने कौन है ये उम्मीदवार:

बाबुल सुप्रियो:
बाबुल सुप्रियो ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की थी। वह बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से दो बार लोकसभा सांसद चुने गए और केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री भी रहे। वर्ष 2021 में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया। वर्तमान में वह बालीगंज से विधायक हैं और पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद संभाल रहे हैं।

राजीव कुमार:
राजीव कुमार 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। उन्हें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। वर्ष 2019 में शारदा चिटफंड मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ की कोशिश के दौरान ममता बनर्जी उनके समर्थन में धरने पर बैठी थीं। उस समय राजीव कुमार कोलकाता के पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) थे।

मेनका गुरुस्वामी:
मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उन्होंने विभिन्न मामलों में तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से अदालत में पक्ष रखा है।

कोयल मल्लिक:
कोयल मल्लिक एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से बंगाली फिल्म उद्योग में काम किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !