नई दिल्ली: ईरान पर इजराइल के ह*मले के बाद भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों को हर वक्त सतर्क रहने, सावधानी बरतने और दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी है। इसको लेकर तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा की क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इसराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और हर समय सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
इसके साथ ही दूतावास ने नागरिकों से कहा है कि वे इजराइली अधिकारियों और होम फ़्रंट कमांड की ओर से जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। दूतावास ने कहा है कि सभी नागरिक शेल्टर्स के करीब रहें और अपने घर या कार्यलय के नजदीक मौजूद सुरक्षित स्थानों की जानकारी रखें।
भारतीय दूतावास ने यह भी कहा की अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को इजराइल के भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किया है और आपात स्थिति में संपर्क करने की सलाह दी है।
टेलीफोन: +972-54-7520711
ईमेल: cons1.telaviv@mea.gov.in
Tags Advisory Hindi News India India News Indian Citizens Inran Under Attack Iran Iran Israel Israel Israel India Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Top News Un Israel Vikalp Times World World News
Check Also
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद
भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …
श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!
सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …
दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला
कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …
पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी
जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त
कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
