गजा: इसराइली सरकार की ओर से यु*द्धविराम समझौते की मंजूरी के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह से गजा में यु*द्धविराम लागू होगा। यु*द्धविराम शुरू होने के 72 घंटों के भीतर बं*धकों को रिहा किया जाएगा। अब भी 20 इसराइली बंध*कों के जिंदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन बं*धकों के बदले इसराइल सैकड़ों फलस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा। इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने समझौते पर बातचीत में मदद के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया है। नेतन्याहू पर आरोप लगते रहे हैं कि वे अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए संघर्ष को लंबा खींच रहे हैं। उधर, हमास के गजा प्रमुख खलील अल-हया ने कहा है कि उन्हें अमेरिका और अन्य मध्यस्थों की ओर से गारंटी दी गई है कि यु*द्ध खत्म हो गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
