Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

केंद्र स्तरीय दल ने मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का किया लक्ष्य मूल्यांकन

भारत सरकार के केंद्र स्तरीय दल ने सवाई माधोपुर के मातृ एवं शिशु अस्पताल का दो दिवसीय “लक्ष्य” प्रमाणन हेतु मूल्यांकन किया। दल में भारत सरकार की ओर से केंद्र स्तरीय दो मूल्यांकन कर्ता विजय कुमार व डॉ. मनीषा यादव और राज्य स्तर से डॉ. तरुण चौधरी प्रोजेक्ट डायरेक्टर मातृ स्वास्थ्य व डॉ. सावित्री चौधरी दक्षता मेंटर शामिल रहे।

Center level team target evaluation maternal child hospital

भारत सरकार द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च स्तरीय गुणवत्ता वाले चिकित्सा संस्थानों को लक्ष्य प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसके अंतर्गत लेबर रूम व आपरेशन थिएटर को 3-3 लाख रुपये मोटिवेशन के रूप में दिए जाते है। जिसमे 3 लाख में से 75 प्रतिशत लेबर रूम और आपरेशन थिएटर के अपग्रेडेशन हेतु और 25 प्रतिशत लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर के स्टाफ को दिए जाते है। 3-3 लाख रुपये लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर को पृथक पृथक दिए जाते है ।
केंद्र स्तरीय टीम द्वारा अस्पताल की सर्विसेज, ट्रेनिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ह्यूमन रिसोर्स का गहन मूल्यांकन किया गया साथ ही तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की गई। दल द्वारा तैयार की गई मूल्यांकन की रिपोर्ट दल द्वारा भारत सरकार को प्रस्तुत की जाएगी। पास होने पर चिकित्सालय को लक्ष्य सर्टिफिकेट दिया जाएगा। साथ ही चिकित्सालय टीम द्वारा मूल्यांकन कर्ताओं के समक्ष पावरपॉइंट प्रजेंटेशन दिया गया और चिकित्सालय के बारे में जानकारी दी गयी। दल द्वारा चिकित्सालय के मूल्यांकन के पश्चात मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा चिकित्सालय की सुविधाओं की प्रशंसा की गई।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधींद्र शर्मा, इरशाद मिर्ज़ा, आदित्य तोमर यूएनएफपीए, जिला आईईसी समन्वयक प्रियंका दीक्षित मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !