Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आस्था का केंद्र बिजासन (विजयासन) माता मंदिर, चौथ का बरवाड़ा

चौथ का बरवाड़ा के दक्षिणी छोर पर राय सागर तालाब के पास एक छोटी सी टेकरी पर विराज मान है स्वयं भू – माता बिजासन देवी। साथ ही मंदिर परिसर में ही बाबा भैरव नाथ का स्थान भी है।
अनेन्द्र सिंह आमेरा ने बताया कि शुरू से ही लोगों के मन में मां विजयासन धाम की उत्पत्ति, प्राकट्य, मंदिर निर्माण को लेकर उत्सुकता रही है। लेकिन अभी तक इसके कोई भी ठोस साक्ष्य और प्रमाण नहीं मिल पाए हैं। लोकमान्यता के अनुसार जब रक्तबीज नामक देत्य से त्रस्त होकर जब देवता देवी की शरण में पहुंचे, तो देवी ने विकराल रूप धारण कर लिया और रक्तबीज का संहार कर उस पर विजय पाई। मां भगवती की इस विजय पर देवताओं ने जो आसन दिया, वही विजयासन धाम के नाम से विख्यात हुआ।

 

माता का यह रूप विजयासन देवी कहलाया। पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही किवदंती के अनुसार आज से सैंकड़ों वर्ष पूर्व बंजारों द्वारा उनकी मनोकामना पूर्ण होने पर इस मंदिर का निर्माण किया गया था। मंदिर निर्माण और प्रतिमा मिलने की इस कथा के अनुसार पशुओं का व्यापार करने वाले बंजारे इस स्थान पर विश्राम और चारे के लिए रूके। अचानक ही उनके पशु अदृश्य हो गए। इस तरह बंजारे पशुओं को ढूंडने के लिए निकले, तो उनमें से एक बुजुर्ग बंजारे को एक बालिका मिली। बालिका के पूछने पर उसने सारी बात कही।

 

Center of Faith Bijasan (Vijayasan) Mata Temple, Chauth ka barwara Sawai Madhopur

 

तब बालिका ने कहा की आप यहां देवी के स्थान पर पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण कर सकते हैं। बंजारे ने कहा कि हमें नहीं पता है कि मां भगवती का स्थान कहां है। तब बालिका ने संकेत स्थान पर एक पत्थर फेंका। जिस स्थान पर पत्थर फेंका वहां मां भगवती के दर्शन हुए। उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना की। कुछ ही क्षण बाद उनके खोए पशु मिल गए। मन्नत पूरी होने पर बंजारों ने चबूतरे पर देवी प्रतिमा की स्थापना की। यह घटना बंजारों द्वारा बताए जाने पर लोगों का आना शुरू हो गया और वे भी अपनी मन्नत लेकर आने लगे। धीरे – धीरे इस मंदिर में योगी और तांत्रिकों ने योग साधना का मुख्य केंद्र बना लिया। हिंसक जानवरों, योग-योगिनियों का स्थान होने से कुछ लोग यहां पर आने में संकोच करने लगे, तब नाथ सम्प्रदाय के एक योगी ने समीप ही एक ऊंची टेकरी (छोटी पहाड़ी) पर मंदिर के समीप ही एक धूणे की स्थापना की।

 

और इस स्थान को चैतन्य किया है। तथा धूणे में एक अभिमंत्रित चिमटा, जिसे तंत्र शक्ति से अभिमंत्रित कर तली में स्थापित किया गया। कालांतर में इस स्थान को ग्वालिपाव महाराज के आसन के नाम से जाना जाने लगा। इस मंदिर का वातावरण बड़ा ही शांत है जिस कारण यहां आने वाला व्यक्ति असीम शांति की अनुभूती करता है। अगर कोई श्रद्धालु ध्यान और योगा में रूची रखता है तो यह बेहतर स्थल है। यहाँ समीप ही लोक देवता बाबा देलवार का स्थान है। साथ ही हनुमान का चबूतरा और प्राचीन शिव लिंग स्थापित है। श्री चौथ माताजी ट्रस्ट की तर्ज पर यहाँ भी ट्रस्ट बना कर मंदिर क्षेत्र का विकास किया जा सकता है। क्षेत्र के भामाशाहों, धार्मिक संगठनों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !