Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ट्रक में ले जा रहे करोड़ों का डो*डा-चूरा पकड़ा

कोटा: केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के चित्तौड़गढ़ और कोटा की टीम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ में भारी मात्रा में 5 हजार 663 किलो डो*डा चूरा जब्त किया है। इसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिर*फ्तार किया है।

 

 

Central Narcotics Department Chittorgarh and kota big action

 

टीम ने ट्रक ड्राइवर दयाखोर अशोक पुत्र मोहनराम विश्नोई निवासी चिकनी नाड़ी, लोहावट फलौदी और उसके साथी राम किशन पुत्र बाबूराम विश्नोई निवासी कुशलावा, धारा बग्गा पुराण, लुहावट, फलौदी निवासी को गिर*फ्तार किया है। दोनों आरोपी जिप्सम की आड़ में यह डो*डा चूरा लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चित्तौड़गढ़ नारकोटिक्स सेल की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत लगभग एक करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है।

 

 

 

 

सीबीएन आसूचना प्रकोष्ठ दल के अधीक्षक डीके सिंह के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि मारवाड़ से प्रतापगढ़ की तरफ एक ट्रक डो*डा चूरा लेने पहुंचा है। वापस यह मारवाड़ की ओर ही जाने वाले हैं। इसके बाद नारकोटिक्स के चित्तौड़गढ़ और कोटा की एक टीम बनाई गई। टीम ने प्रतापगढ़ के सुहागपुर तहसील के पाडलिया गांव में पावर हाउस के पास बांसवाड़ा रोड पर ट्रक को रूकवाया। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने की तरफ जिप्सम के कट्टे रखे हुए थे।

 

 

उनको हटा कर देखा तो पीछे काले रंग के कट्टे भी रखे हुए थे। उन कट्टों को निकाल कर चेक किया तो उनमें डो*डा चूरा भरा हुआ था। टीम ने डो*डा चूरा सहित ट्रक को जब्त कर चित्तौड़गढ़ ऑफिस लेकर आए। इसके बाद तौल किया गया। 280 कट्टों में कुल 5663 किलो डोडाचूरा भरा हुआ था।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !