Friday , 5 July 2024
Breaking News

सवाई माधोपुर दौरे पर रहे विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा (राज्य मंत्री) आज सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। महेश शर्मा प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस रेखा शर्मा के निज आवास पहुंच कर समाज के लोगों से मिले और समाज हित में चर्चाएं की। इस अवसर पर समाज के सैकड़ों ब्राह्मण बंधुओं ने महेश शर्मा का स्वागत सत्कार किया। सभी ब्राह्मण बंधुओं ने उपस्थित होकर राज्य मंत्री से चर्चाएं की और सभी ने अपने – अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज के लिए कई सुझाव दिए।

 

Chairman of Vipra Welfare Board Mahesh Sharma on Sawai Madhopur tour

 

महेश शर्मा ने बारी – बारी से सभी के सवालों के संतुष्टि भरे जवाब दिए। रेखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज बंधुओं ने वेद शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र के विद्यालय खोलने के लिए कहा और महिला रोजगार एवं बालिका शिक्षा पर विचार विमर्श किया गया।  महेश शर्मा ने वैदिक विद्यालय खोलने की और महिला रोजगार प्रशिक्षण एवं गर्ल्स हॉस्टल जल्द ही खोलने के लिए कहा। इस दौरान डॉ. नगेंद्र शर्मा, सुनील शेरपुर, विनोद शर्मा, कैलाश शर्मा, प्रणब गौतम, मोहन बोहरा, रामबलक शास्त्री, पण्डित रामदयाल, कल्लू बोहरा, नर्शी बोहरा, रमेश शर्मा, जितेंद्र, विपिन शर्मा, अभिषेक तिवारी, गिरधर शर्मा, चंदू शर्मा, मनोज परासर, दुव्वे जी, प्यारेलाल, श्रीराम, चेतन, अभिनव, आशा, दुलारी, राधा देवी, शुशीला, दुबे सहित सैंकड़ों ब्राह्मण बंधु मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

कृषि शिक्षा में अध्ययन करने वाली छात्राओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सवाई माधोपुर:- राज्य सरकार की ओर से कृषि शिक्षा में बालिकाओं को प्रोत्साहन करने के …

परिवहन नियमों की अवहेलना करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की …

ओम बिरला एक बार फिर बने लोकसभा के स्पीकर

नई दिल्ली:- ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर पद के लिए चुन …

27 जून को होगा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभार्थी समारोह

मुख्यमंत्री डीबीटी के माध्यम से करेंगे अभिवृद्धित राशि का हस्तांतरण सवाई माधोपुर:- मुख्यमंत्री भजन लाल …

अनुपस्थित मिले 16 कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version