Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ईपीएफ के नियमों में हुआ बदलाव, अब 100 फीसदी तक निकाल सकेंगे पैसे

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ में जमा पैसे निकालने से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए हैं। अब आप कर्मचारी प्रॉविडेंट फंड से 100 फीसदी तक रकम निकाल सकते हैं। सोमवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (सीबीटी) की बैठक में यह फैसला हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की प्रेस रिलीज के अनुसार सीबीटी ने 13 जटिल प्रावधानों को मिलाकर एक प्रावधान बनाया है।

Changes in EPF rules, now you can withdraw up to 100% of the money

इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है:

  • आवश्यक जरूरतें (बीमारी, शिक्षा, विवाह)
  • घर संबंधी जरूरतें
  • विशेष परिस्थितियां

मंत्रालय ने कहा कि ईपीएफ के सदस्य अब अपने भविष्य निधि खाते में जमा पात्र राशि का 100 फीसदी तक निकाल सकेंगे, जिसमें कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों का हिस्सा शामिल होगा। कर्मचारी अब पढ़ाई के लिए 10 बार तक और शादी के लिए पांच बार तक पैसे निकाल सकते हैं। इससे पहले पढ़ाई और शादी के लिए कुल मिलाकर तीन बार पैसे निकालने की अनुमति थी। पैसे निकालने के लिए कर्मचारी की न्यूनतम सेवा अवधि को घटाकर 12 महीने किया गया है।

इसके साथ ही अब ‘विशेष परिस्थितियों’ में बिना कारण बताए भी पैसे निकालने के लिए आवेदन किया जा सकेगा। इससे पहले ‘विशेष परिस्थितियों’ यानी प्राकृतिक आपदा, लॉकडाउन या प्रतिष्ठान बंद होने, बेरोजगारी, महामारी आदि की स्थिति में स्पष्ट कारण बताने पड़ते थे। इसकी वजह से कई आवेदन रिजेक्ट हो जाते थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !