Saturday , 5 September 2026
Breaking News

करोड़ों रूपयों की सायबर ठ*गी के मास्टर माइंड को थार के साथ दबोचा

सवाई माधोपुर: चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने सायबर ठ*गी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करोड़ों रूपयों की सायबर ठ*गी के मास्टर माइंड आरोपी को थार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मास्टर माइंड आरोपी अंकित मीना पुत्र हरिराम मीना निवासी मीना पाडा भगवतगढ़, चौथ का बरवाडा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी के कब्जे एक थार जीप और एक मोबाइल जब्त किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी सुमन कुमार ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधिक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

 

 

Chauth Ka Barwara Police Sawai Madhopur Police News 08 March 25

 

 

उन्होंने बताया कि चौथ का बरवाड़ा पुलिस द्वारा शुक्रवार को मुखबिर खास की सूचना पर नया गांव मोड भगवतगढ़ के पास से ऑनलाइन ठ*गी के मास्टर माइन्ड अंकित मीना को गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के पास से ऑनलाइन ठ*गी से अर्जित एक थार गाडी को भी जब्त किया है। आरोपी शा*तिर किस्म का है और कार्रवाई से बचने के लिए जयपुर में कमरा लेकर रहने लगा था। जो कल रात को ही जयपुर से अपने घर आया था। ठानाधिकारी ने बताया कि हाल ही में जिले के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एडीजीपी हवासिंह घुमरिया द्वारा जिले में बढ़ते सायबर अप*राध को लेकर चिंता व्यक्त कि थी और ठोस कदम उठाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे।

 

 

 

 

 

जिस पर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता द्वारा सभी थानाधिकारीयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्दशीत किया गया था। जिस पर शुक्रवार को मुखबिर खास से मुझे सूचना मिली कि इस इलाके का बड़ा टिप्पर अंकित मीना निवासी भगवतगढ़ जो काफी समय से ऑनलाइन ठ*गी कर रहा है और पुलिस से बचने के लिए जयपुर शिफ्ट हो गया है। वह आज अपने घर आया हुआ है। अभी थोडी देर में अपनी थार गाडी से सवाई माधोपुर की तरफ जाएगा। अभी तुरंत कार्रवाई की जाय तो पकड़ में आ सकता है। इस पर थानाधिकारी द्वारा तुरंत टीम का गठन कर कार्रवाई हेतु रवाना हुए। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नया गांव मोड भगवतगढ़ के पास एक थार गाडी खडी हुई दिखाई दी, जिसमें एक व्यक्ति मोबाइल पर काम करते हूए दिखाई दिया।

 

 

 

 

जिसे पकड़कर नाम पता पुछा। उसने अपना नाम अंकित मीना पुत्र हरिराम मीना बताया। उससे पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का कारण पुछा। तो उसने बताया कि में ऑलाइन ठ*गी का काम करता हुँ। मैं लोगों को झूठा रूपये कमाने का झां*सा देकर मोबाइल में टेलीग्राम एप्लिकेशन, व्हाटसप एप्लिकेशन पर चैनल बनाकर डबल मनी, शेयर मार्केट व मनी इन्वेस्टमेंट के स्क्रिनशोटों में कांट छांट कर चैनल पर डालकर लोगों से ठ*गी करने का काम करता हूँ।

 

 

 

अब तक मैंने करोड़ों रुपये ऑनलाइन ठ*गी से कमाये है। मैं पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए जयपुर में रहता हूँ। गांव में  कभी-कभी ही आता हूँ। इस पर आरोपी अंकित मीना को संवैधानिक अधिकारों से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिर*फ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी सुमन कुमार, हैड कांस्टेबल चन्दन सिंह, कांस्टेबल जितेश, भैरु सिंह और राजेश शामील रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !