नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बिहार की कानून व्यवस्था से जुड़े एक सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए। वैशाली में एक घटना घटी है। एक छोटी सी बच्ची एक महीने 13 दिन तक लापता रहती है।
स्थानीय प्रशासन एक महीने 13 दिन तक उस बच्ची को तलाश नहीं कर पाया। चिराग पासवान ने कहा कि क्या मोबाइल फोन की लोकेशन से बच्ची को तलाशा नहीं जा सकता था। जब तक जिम्मेदारी तय नहीं होगी, जवाबदेही तय नहीं होगी, आप*राधिक घटना ऐसे ही घटती रहेंगी। चिराग पासवान बिहार में बीजेपी-जेडीयू की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन हाल ही में कई मौकों पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की सरकार पर सवाल उठाए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
