Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

नगर निकाय चुनाव 2020 | निर्दलीय पार्षदों के बिना सहयोग के नहीं बन सकते सभापति

नगर परिषद आम चुनाव के तहत रविवार को जिले की नगर परिषद सवाई माधोपुर व गंगापुर सिटी के लिए कराये गये मतदान की गणना की गयी। निर्वाचन विभाग की सूचना के अनुसार गंगापुर सिटी नगर परिषद के मतों की गिनती गंगापुर सिटी में तथा सवाई माधोपुर नगर परिषद के मतों की गिनती सवाई माधोपुर में की गयी। 60-60 वार्डों की दोनों नगर परिषदों की मतगणना के बाद घोषित परिणामों के अनुसार सवाई माधोपुर में 27 पार्षद कांग्रेस के तथा 22 पार्षद भाजपा के निर्वाचित घोषित किये गये जबकि 1 पार्षद सीपीआई और 11 पार्षद निर्दलीय निर्वाचित हुए। जबकि नगर परिषद गंगापुर सिटी में भाजपा के 27, कांग्रेस के 11 तथा 21 पार्षद निर्दलीय चुनाव जीते हैं।

City Council Election 2020 chairman cannot be formed without cooperation of independent councilors
घोषित परिणामों के अनुसार सवाई माधोपुर में तो कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए 4 निर्दलीयों का सहयोग जरूरी है, जबकि भाजपा दाव पेच खेले तो 9 पार्षदों का सहयोग लेकर बोर्ड बनाने की स्थिति में आ सकती है। हालांकि भाजपा में सभापति के सभी प्रमुख दावेदार चुनाव हार गये हैं। जबकि कांग्रेस में खण्डार विधायक अशोक बैरवा के भाई सूनील और सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार व जीते हुए अधिकतर कांग्रेसी पार्षदों की पसन्द सबसे वरिष्ठ पार्षद विमल महावर का नाम सभापति के लिए प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। यहाँ निर्दलीय पार्षद भी लगभग कांग्रेस के बागी उम्मीद्वार थे। ऐसे में विधायक स्थानीय विधायक चाहे तो उनकी पार्टी का सभापति बनाने से कोई नहीं रोक सकता।
गंगापुर सिटी में भाजपा और निर्दलीयों के बीच कांग्रेस की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है। यहाँ भाजपा के 27 पार्षद हैं, लेकिन निर्दलीय की संख्या 21 में अगर कांग्रेस का हस्तक्षेप हो जाये तो निर्दलीय भी सभापति बन सकता है। लेकिन त्रिकोणीय स्थिति में साफ सुथरे बोर्ड बनने की संभावनाएं बहुत कम नजर आती हैं। इन सारे समीकरणों में खास बात यह है कि धनबल के आधार पर अगर कोई सभापति बनना चाहेगा तो उसके लिए भी रास्ते खुले हैं। वर्तमान में सभापति के लिए पार्षद का होना जरूरी नहीं बताया। ऐसे में भाजपा कांग्रेस कोई पैराशूट उम्मीद्वार उतारने के लिए भी स्वतंत्र है।
फिर विजेता पार्षदों पर निर्भर करेगा कि वे पैराशूट उम्मीद्वार को ताज पहनाना पसन्द करेगें या अपने विजेता किसी साथी के सिर ताज देखना पसन्द करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !