Sunday , 6 September 2026
Breaking News

नगर परिषद सवाई माधोपुर मनाएगा जल स्वावलम्बन सप्ताह

नगर परिषद सवाई माधोपुर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान (शहरी) के द्वितीय चरण के अन्तर्गत 4 जून से 8 जून 2018 तक जल स्वावलम्बन सप्ताह मनाया जाएगा।
City Council Sawai Madhopur Celebrates Water Swavalambana Week MJSA Rajasthan
नगर परिषद, सवाई माधोपुर आयुक्त रविन्द्र यादव ने बताया कि अभियान के तहत 4 जून को सवाई माधोपुर की बावड़ियों में चल रहे जीर्णोद्वार एवं विकास कार्यो में श्रमदान किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के वार्डो में 5 जून को माइक एवं जन प्रचार-प्रसार कर अभियान के विषय में जानकारी एवं आमजन की भागीदारी को बढ़ावे के लिये प्रेरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 6 जून को जनसभा/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 7 जून को रेलियों का आयोजन किया जाएगा। 8 जून को अभियान के दौरान किये जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों पर डाॅक्यूमेंट्री का नगर परिषद सभागार में विमोचन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
नगर परिषद, सवाई माधोपुर आयुक्त ने बताया कि उक्त कार्यक्रम प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, सभापति, समस्त पार्षदगण की उपस्थिति में मनाए जायेंगे।
मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान में विभिन्न दानदाताओं तथा संगठन द्वारा अभियान में सहयोग किया जा सकता है। अभियान में 10 हजार रूपये से अधिक सहयोग नकद, सामग्री तथा मशीन के रूप में दिए जाने वाले दानदाताओं को नगर परिषद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !