Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वर्किंग टाइम में चाय की दुकान पर मिला सफाईकर्मी

जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी.सिंह ने आज सुबह जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का हाल जाना। वहीं वर्किंग टाइम में चाय की थडी पर गप्पे लडाते मिले कामचोर कार्मिक को निलंबित करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त को दिए।
जिला कलेक्टर डाॅ. सिंह आज सुबह साढे नौ बजे सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की सफाई व्यवस्था के औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सफाई की स्थिति का जायजा लिया। शहर के वार्ड नंबर 24 में पहुंचकर आरयूआईडीपी द्वारा करवाए जा रहे सीवरेज कार्य को जांचा। यहां उन्होंने आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता को सीवरेज का कार्य सात दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ ही सीवरेज के लिए खोदी गई सड़क का रिस्टोरेशन कार्य भी तुरंत करने के निर्देश दिए। गलियों में सड़कों पर जमा पानी तथा नालियों की सफाई नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए सफाईकर्मियों को शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

Cleaning worker found at tea shop during working time Sawai Madhopur
इसके बाद जिला कलेक्टर ने आलनपुर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। यहां भी सफाई कर्मियों एवं लोगों के साथ संवाद किया तथा लोेगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। जिला कलेक्टर इसके बाद आवासन मंडल पहुंचे। यहां सफाईकर्मी विनोद कार्य के समय में चाय की दुकान पर गप्पे लड़ाता मिला। कलेक्टर को देखकर सफाईकर्मी भाग खड़ा हुआ। ऐसे में कलेक्टर डाॅ. सिंह ने लापरवाह सफाईकर्मी विनोद को निलंबित करने के आदेश नगर परिषद आयुक्त को दिए। उन्होंने आवासन मंडल में भी सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर इसके बाद कलेक्ट्रेट परिसर में एडवोकेट्स के बैठने के स्थान पर पहुुंचे। यहां गत दिवस निरीक्षण के दौरान दिए निर्देशों की पालना के संबंध में नगर परिषद आयुक्त से जानकारी दी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने महावीर पार्क पहुंचकर सफाईकर्मियों से संवाद किया। उन्होंने नगर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाईकर्मियों को जुटकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाईकर्मियों को नियमित रूप से सफाई व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया तथा कचरे को निर्धारित कचरा पात्र में डालने एवं अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियंता, नगर परिषद के आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !