Wednesday , 3 July 2024
Breaking News

राज करने वाले बुलडोजर चलाएंगे तो संविधान कहां बचेगा : अशोक गहलोत

प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने आज गुरुवार को कहा कि शासन करने वाले अगर बुलडोजर चलाने लगेंगे तो देश में संविधान का राज कहां बचेगा। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा की संविधान की शपथ लेकर उसके विपरीत व्यवहार करने वालों को जनता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत ने यह टिप्पणी एमपी में रामनवमी की शोभायात्रा पर पथराव करने वालों के अवैध मकानों को गिराए जाने की खबरों पर कटाक्ष करते हुए कही है।

 

Cm Ashok Gehlot says If the ruling bulldozers run where will the constitution be left

 

भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में अशोक गहलोत ने रामनवमी पर प्रदेश में एक भी स्थान घटना नहीं होने का जिक्र करते हुए कहा कि बाकी कई प्रदेशों में दंगे भड़के और हिंसा हुई, बुलडोजर चले। अरे भई ये बुलडोजर चलने वाली बीमारी कहां से आ गई? अगर शासन करने वाले बुलडोजर चलवाएंगे तो अंबेडकर का शासन कहां बचेगा और उनका संविधान कहां रहेगा।

 

 

वहीं गहलोत किसी घटना का नाम लिए बिना कहा कि किसने नारे लगवाए व किसने दंगे भड़काए पता नहीं, पुलिस ने सूची बनाई है, बुलडोजर गए तथा मकान ढ़हाने लगे। जिनके मकानों पर बुलडोजर चल रहे हैं वे गरीब की आंखों में आंसू आ रहे थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार कानून की रक्षा करना ही भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। (भाषा)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

अंबानी परिवार का शादी समारोह गरीब कन्याओं के विवाह से हुआ प्रारंभ

मुंबई: मुकेश और नीता अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी और वीरेन मर्चेंट की पुत्री राधिका …

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते …

सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनल वाया कोटा विकली ट्रेन का होगा संचालन

सूबेदारगंज – बांद्रा टर्मिनल वाया कोटा विकली ट्रेन का होगा संचालन       सूबेदारगंज …

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला …

भाषण के हिस्से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !
Exit mobile version