Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शिकारियों की जमानत होना मिलीभगत उजागर करती है – जाजू

पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी व वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व विशेषाधिकारी बाबूलाल जाजू ने मुकुंदरा टाइगर रिजर्व कोटा में घुसे 4 शिकारियों की जमानत हो जाने पर फोरेस्ट के अधिकारियों पर मिलीभगत व घोर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Collateral hunters reveals collusion

जाजू ने एक विज्ञप्ति में बताया कि टाइगर रिजर्व में हथियार लेकर जाना अपराध की श्रेणी में आता है। किसी भी वन्यजीव का पीछा करना भी शिकार की श्रेणी में आता है।
जाजू ने शिकारियों की जमानत होने पर कहा कि यह वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की न्यायालय में कमजोर पैरवी व मिलीभगत को दर्शाता है। पिछले दिनों बूंदी के रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में हुए सांभर के शिकार के बावजूद रणथम्भौर से बाघों को छोड़ने की तैयारी चल रही है। ऐसे में जाजू ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुकुंदरा टाइगर रिजर्व व रामगढ़ विषधारी में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के पश्चात ही बाघों को छोड़ने की बात कही। उन्होने बताया कि एक समय सरिस्का में फॉरेस्ट के अधिकारियों की लापरवाही से सरिस्का बाघ विहीन होकर सभी बाघ शिकारियों की भेंट चढ़ गए थे, उक्त घटना को दृष्टिगत रखना चाहिए।
वन्य जीव अधिवक्ता महेंद्र सिंह कच्छावा ने बताया कि राष्ट्रीय पार्क में हथियार लेकर घुसने पर वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 की धारा 2 व 9 तथा 51 में 3 से 7 वर्ष की सजा का प्रावधान है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !