Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने का किया आह्वान

कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने अल्पसंख्यक कल्याण की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने तथा स्किल डवलपमेंट के कार्यक्रमों से लाभन्वित होने का आह्वान किया है। 

Collector calls awareness about minority welfare schemes


कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में बुधवार को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सवाई माधोपुर जिले में अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ आयोजित अल्पसंख्यक जागरूकता शिविर को सम्बोन्धित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। 
डॉ. एस.पी. सिंह ने जागरूकता शिविर में मेरिट कम मीन्स छात्रवृति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृति, अल्पसंख्यक समुदाय के निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता का लाभ उठाने तथा स्वयं के रोजगार हेतु अल्पसंख्यक ऋण प्राप्त करने लाभान्वित होने के लिए समुदाय का आह्वान किया। 
कलेक्टर ने स्किल डवलपमेन्ट पर विशेष जोर देते हुए समुदाय के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा स्वंय को सक्षम बनाने के लिए राज्य सरकार के स्किल डवलपमेन्ट कार्यक्रम का अधिकाधिक लाभ लेवे। उन्होंने कहा कि स्किल डवलपमेन्ट भी स्वंय के रोजगार का एक बेहतर विकल्प है।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चन्द्रभान शर्मा ने मेरिट कम मीन्स छात्रवृति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृति, अल्पसंख्यक समुदाय के निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए वित्तीय सहायता तथा स्वयं के रोजगार हेतु अल्पसंख्यक ऋण योजना के अतिरिक्त छात्रों को आर.ए.एस. एवं आई.ए.एस. हेतु छात्रवृति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
इस अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन की प्रिंसीपल रेणु भास्कर, विशिष्ट अतिथि अनिल जैन, अब्दुल अलीम तथा अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य गणमान्य नागरिक व छात्र-छात्राएं की उपस्थिति रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !