Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने आज सुबह साढे ग्यारह बजे कृषि उपज मंडी आलनपुर का औचक निरीक्षण कर मंडी परिसर में साफ सफाई, किसानों के जीन्स को रखने के लिए बनाए गए टीनशेड सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Collector inspection agricultural produce market sawai madhopur
कलेक्टर डॉ. सिंह ने कृषि उपज मंडी पहुंचकर किसानों, पलदारों एवं आढ़तियों से संवाद किया। किसानों से उनके द्वारा मंडी में लाए जाने जीन्स, इस वर्ष हुई पैदावार, फसलों का मिलने वाला बाजार मूल्य तथा किसानों की समस्याओं के बारे में सवाल जवाब कर जानकारी प्राप्त की। मंडी में फसलों की आवक, विक्रय दर, किसानों द्वारा प्रतिदिन लाई जाने वाले फसलों की एंट्री, विक्रय के लिए नीलामी बोली लगाए जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। बरसात होने की स्थिति में मंडी में रखे अनाज की सुरक्षा के लिए टीनशेड के बारे में जानकारी ली। मंडी में अतिरिक्त टीनशेड लगाने के लिए मंडी समिति के कर्मचारियों को प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मंडी परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था सही नहीं होने तथा पानी की टंकी की टोंटियां नहीं होने पर नाराजगी जताई एवं मंडी सचिव को फोन पर व्यवस्थाएं दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पूरे मंडी परिसर में घूमकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से लगवाने, पानी की टंकी की टोटियां सही करवाने के निर्देश कृषि मंडी सचिव को दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने मंडी में किसानों, पलदारों एवं आढ़तियों से वार्ता के दौरान कहा कि जिसे जो काम सौंपा गया है वह सही से कर ले तो व्यवस्थाएं अपने आप सुधर सकती है। उन्होंने मंडी परिसर में शौचालय एवं टॉयलेट नहीं होने की शिकायत पर इस संबंध में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कलेक्टर मंडी समिति के कार्मिकों को सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कुछ दिन बाद एक बार फिर से निरीक्षण करेंगे तब तक सारी व्यवस्थाएं दुरस्त हो जानी चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !