Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गंदगी एवं बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

जिला कलेक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह को एक्षन मोड में रहे। उन्होंने जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों का दौरा कर सफाई व्यवस्था को जांचा। उन्होने बजरिया सब्जी मंडी, इंदिरा सर्किल, हम्मीर ब्रिज, हम्मीर सर्किल, कुंडेरा बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर सफाई व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं को जांचा व संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कुंडेरा बस स्टैंड के निकट जलदाय विभाग के पंप हाउस से पानी टपकने तथा रखरखाव सही नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को दूरभाष पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था को सुधारने तथा लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारी को नोटिस एवं चार्जशीट देने के निर्देश दिए।

Collector expressed Displeasure over filth bad systems
इसी प्रकार कुंडेरा बस स्टैंड एवं इंदिरा सर्किल पर बेतरतीब खड़ी बसों एवं जीपों के संबंध में यातायात निरीक्षक को व्यवस्थाएं सुधारने तथा बसों एवं जीपों को निर्धारित स्थान पर ही खड़े करवाने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसा नहीं करने वाली बसों एवं जीपों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने सबसे पहले बजरिया स्थित सब्जी मंडी पहुंचकर सफाई व्यवस्था को जांचा। यहां उन्होंने सब्जी मंडी में दुकानें लगाने वाले व्यापारियों से अति क्रमण नहीं करने, सफाई रखने के संबंध में जागरूक किया। इसके बाद कलेक्टर डाॅ.सिंह ने इंदिरा मैदान के पास गंदगी देखकर नगर परिषद के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर इसके बाद हम्मीर ब्रिज के पास पहुंचे। यहां ब्रिज के पास जलदाय विभाग की पाइप लाइन में लीकेज होने, पानी फैलने तथा गंदगी को देखकर कलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को तीन दिन में दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद हम्मीर सर्किल पर दुकानों के सामने फैल रहे पानी के संबंध में दुकानदारों को व्यर्थ पानी नहीं बहाने, कचरा पात्र रखने तथा कचरे को कचरा पात्र में डालने के लिए जागरूक किया। लोगों से संवाद कर सफाई रखने के लिए सहयोग बात कही।
कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कुंडेरा बस स्टैंड पर बने टाॅयलेट में गंदगी देखकर नगर परिषद आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता को संबंधित सफाई निरीक्षक को नोटिस देने तथा सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर डाॅ. सिंह ने रणथंभौर रोड़ पर चाय की केबिन वाले द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर रोष जताया तथा थडी वाले को कचरा पात्र रखने एवं गंदगी नहीं फैलाने के लिए पाबंद किया। सर्किल के निकट गैस गोदाम के बगल में कचरा फैले होने, डस्टबीन ओवरलोड भरे होने पर रोष जताते हुए कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त एवं अधिशासी अभियंता को सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर कलेक्टर ने यातायात निरीक्षक को भी वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़े होने तथा अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !