Saturday , 5 September 2026
Breaking News

कलेक्टर ने किया बहरावंडा कलां थाने एवं उप तहसील का निरीक्षण

जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने मंगलवार की शाम को बहरावंडा कलां थाने एवं उप तहसील का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा तथा व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुलिस थाने के मालखाने, बैरक, महिला डेस्क, हवालात एवं एचएम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होने शौचालय की विशेष साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जागरूकता तथा लोगों को कोरोना से बचाव के संबंध में बीट प्रभारियों को पूर्ण सक्रिय रखते हुये सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने एडवाईजरी का उल्लंघन करने, घर से बाहर निकलने पर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चालान काटने के लिए थानाधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने कंप्यूटर कक्ष को देखा और रेकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने समन तामील करवाने और मुकदमों की पेडेंसी के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लाइसेंसी हथियार, कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य रेकॉर्ड की भी जांच की। थानाधिकारी विनोद कुमार को बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई किए जाने तथा राजस्व, खनन एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Collector inspected Bahrawanda Kalan police station sub tehsil

 

उप तहसील का किया निरीक्षण:- कलेक्टर पहाड़िया ने उप तहसील बहरावंडा कलां का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीयन आय के आवंटित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार वसूली राशि, चालान मिलान, रेकार्ड संधारण, उप तहसील में बकाया राजस्व प्रकरणों के संबंध में विस्तार से जानकारी लेकर उप पंजीयक को निर्देश दिए। उन्होंने सीमाज्ञान के प्रकरणों के संबंध में रेकार्ड रखने तथा आमजन कार्यों का समय पर निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जागरूकता बनाने के संबंध में भी निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !