Monday , 7 September 2026
Breaking News

कलक्टर ने किया एसडीम कार्यालय का निरीक्षण

जिला कलक्टर डाॅ. एस. पी. सिंह ने शुक्रवार को चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल, 181 व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की कुल संख्या तथा निस्तारित प्रकरणों की संख्या के बारे में जानकारी ली तथा इससे सम्बन्धित रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट भेज देना ही निस्तारण नहीं है। किसी प्रकरण में मांग नियम विरूद्ध होने या बजट अभाव होने के कारण कार्य सम्भव नहीं है तो भी परिवादी को विनम्रतापूर्वक इसके बारे में समझाया जाये। मौके पर जाकर ही रिपोर्ट बनायें अन्यथा कडी कार्रवाई होगी। जिला कलक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम में प्राप्त आवेदन और निस्तारित प्रकरणों की भी जानकारी ली।

Collector inspected barwada SDM office

जिला कलक्टर ने एसडीएम चेम्बर के बाहर नेम प्लेट न होने को गम्भीर मानते हुये एसडीएम के पीए को फटकार लगाई। जिला कलक्टर ने एसडीओ कोर्ट के लम्बित प्रकरणों की जानकारी लेते हुये ई-साइन योजना में प्रथम स्थान पर आने के लिये प्रेरित किया जिससे मुवक्किलों को फैसला लेने के लिये कोर्ट के चक्कर न काटने पड़े तथा ऑनलाइन ही फैसला डाउनलोड कर सके। उन्होंने नेशनल लैंड रेकार्ड माॅडर्नाइजेशन प्रोग्राम की प्रगति की भी समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने एसडीएम को बताया कि आपके पास इस उपखण्ड का अतिरिक्त चार्ज है लेकिन अतिरिक्त समय और ऊर्जा देकर यहाॅं का कार्य भी पूरे समर्पण के साथ करें। एसडीएम उपखण्ड में सरकार का चेहरा और प्रतिनिधि है, सभी विभागों का प्रधान अधिकारी है। साप्ताहिक समन्वय बैठक करें तथा सभी विभागों में पूर्ण समन्वय स्थापित कर बजट घोषणा, मुख्यमंत्री महोदय की घोषणा व अन्य विकास योजनाओं की पूर्ण माॅनिटरिंग करे। किसी भी विभाग की एक भी योजना में एक भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे, यह भी सुनिश्चित करें। आप निरन्तर जनसुनवाई करें तथा ऐसा कोई परिवादी सवाई माधोपुर या जयपुर न जाये जिसका आपके या ग्राम पंचायत लेवल पर काम होना था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !